बंद के दौरान पटना में भाजपा कार्यकर्ता ने मचाया कोहराम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 18 जून 2013

बंद के दौरान पटना में भाजपा कार्यकर्ता ने मचाया कोहराम

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विश्वासघात दिवस मनाए जाने और बिहार में एकदिवसीय बंद के दौरान मंगलवार को भाजपा और जनता दल (युनाइटेड) के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए। जद(यू) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने बताया कि पटना के वीरचंद पटेल इलाके में जद(यू) के कार्यकर्ता जुलूस निकाल कर डाकबंगला चौराहे की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान भाजपा कार्यालय के सामने उन पर हमला किया गया और जमकर लाठियां चलाई गईं। उन्होंने बताया कि इस हमले में 20 से ज्यादा कार्यकर्ता घायल हो गए। 

इधर, भाजपा के नेता और पूर्व मंत्री गिरिराज सिंह का कहना है कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान जद(यू) के कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर उनपर लाठियां बरसाई। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह सब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इशारे पर किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सोमवार को ही अपने कार्यकर्ताओं को सचेत किया था। सिंह ने सवाल किया कि अगर उन्हें जुलूस निकालना ही था तो दूसरे दिन भी निकाल सकते थे। उन्होंने इसे हताशा का परिणाम बताया।

कोई टिप्पणी नहीं: