गूगल पर जुर्माने के मूड में हैं फ्रांस और स्पेन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 21 जून 2013

गूगल पर जुर्माने के मूड में हैं फ्रांस और स्पेन

इंटरनेट कंपनी गूगल द्वारा अमेरिका राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी(एनएसए) को कथित तौर पर उपभोक्ताओं से जुड़ी जानकारी देने के मामले में फ्रांस और स्पेन की सरकारें उस पर भारी जुर्माना करने का मन बना रही है। फ्रांस की डाटा सुरक्षा एजेंसी सीएनआईएल ने बताया कि गूगल ने उनके देश के कानून का उल्लंघन किया है। एजेंसी ने गूगल को उसकी निजता से जुड़ी नीतियों में बदलाव लाने के लिए तीन महीने का समय दिया है जिसमें विफल रहने पर उस पर दो लाख डॉलर का जुर्माना किया जाएगा। स्पेन की डाटा सुरक्षा एजेंसी एईपीडी ने कहा है कि गूगल को स्पेनी कानून की पांच धाराओं के उल्लंघन करने के लिए उसके द्वारा जमा की गई जानकारियों के इस्तेमाल के बारे में स्पष्ट तौर पर बताने में असर्मथ रहने और उसे अनिश्चित काल तक अपने पास रखने के लिए उस पर चालीस हजार यूरो से लेकर तीन लाख यूरो तक का जुर्माना किया जाएगा।

सीएनआईएल ने बताया कि ब्रिटेन, जर्मनी, इटली और नीदरलैंड की सरकारें भी विश्व की इस सबसे बडी सर्च इंजन कंपनी के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई कर सकते हैं। गूगल सर्च इंजन सेवाओं के अलावा ईमेल सेवा, जीमेल और वीडियो शेयरिंग वेबसाइट यूट्यूब का भी संचालन करती है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पूर्व सीआईए एजेंट एडवर्ड स्नोडेन ने खुलासा किया था कि एनएसए की पहुंच अमेरिकी टेलीफोन नेटवर्क वेरीजोन के लाखों उपभोक्ताओं तक है। साथ ही वह प्रिज्म नामक अतिगोपनीय कार्यक्रम के जरिए दुनियाभर के फेसबुक, गूगल, याहू और माइक्रोसॉफ्ट उपभोक्ताओं की निजी जानकारियों में भी दखल रखती है।

कोई टिप्पणी नहीं: