बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक मे चुनाव के लिए रणनीति पर चर्चा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 8 जुलाई 2013

बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक मे चुनाव के लिए रणनीति पर चर्चा.

दिल्ली में आज भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी, सुषमा स्वराज अरुण जेटली मौजूद हैं। माना जा रहा है कि बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति पर चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि इसमें मोदी के नेतृत्व में नई टीम के गठन पर मंथन हो रहा है।

पिछले हफ्ते भी दिल्ली में बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक हुई थी। उस बैठक में भी आडवाणी और मोदी दोनों शामिल थे। ये दूसरा मौका है जब दोनों नेता बैठक में शामिल हो रहे हैं। गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी को चुनाव अभियान समिति का मुखिया बनाने के विरोध पर आडवाणी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन संघ के हस्तक्षेप के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा वापस लिया था।

कोई टिप्पणी नहीं: