दिल्ली गैंगरेप मामले के नाबालिग आरोपी पर फैसला 25 जुलाई तक टला. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 11 जुलाई 2013

दिल्ली गैंगरेप मामले के नाबालिग आरोपी पर फैसला 25 जुलाई तक टला.

पिछले साल 16 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में हुए गैंगरेप मामले के छह आरोपियों में से एक नाबालिग आरोपी पर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने आज सुनाया जाने वाला फैसला 25 जुलाई तक के लिए टाल दिया है। फैसले को सीलबंद लिफाफे में रख दिया गया है, लेकिन इसी के साथ दायर किए गए एक लूटपाट के मामले में आरोपी को दोषी करार दे दिया गया है।

पैरा-मेडिकल की 23-वर्षीय छात्रा के साथ एक चलती बस में गैंगरेप करने के इस मामले में इस नाबालिग को भी आरोपी बनाया गया था, और उसके खिलाफ सुनवाई जुवेनाइल कोर्ट में चल रही थी। मार्च में पुलिस की चार्जशीट के बाद आरोपी के खिलाफ मामला शुरू हुआ था, और कुछ ही दिन पहले बोर्ड ने अपना फैसला सुरक्षित कर लिया था।

विशेषज्ञों के अनुसार, भले ही इस नाबालिग आरोपी को दोषी करार दे दिया जाए, लेकिन इसे ज़्यादा से ज़्यादा तीन साल की सज़ा होगी, जो उसे विशेष सुधार गृह में काटनी होगी, जेल में नहीं... और इसमें वह वक्त भी शामिल होगा, जो वह पहले ही हिरासत में काट चुका है। चूंकि वह नाबालिग है, इसलिए इस अपराध में उसकी भूमिका तथा उसका नाम हमेशा के लिए गुप्त रखा जाएगा और भविष्य में यदि यह किसी नौकरी के लिए आवेदन करता है, तो उसे इस अपराध का ज़िक्र करना ज़रूरी नहीं होगा।

पुलिस ने अपनी जांच रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि पांचों वयस्क आरोपियों के अलावा इस नाबालिग ने न केवल लड़की से बलात्कार किया था, बल्कि वह शेष सभी आरोपियों की तुलना में ज़्यादा हिंसक था। वैसे, पुलिस ने सभी आरोपियों पर सामूहिक बलात्कार करने, हत्या करने, आपराधिक षडयंत्र रचने, अप्राकृतिक यौनाचार करने और लूटपाट करने के आरोप लगाए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: