हेमंत सोरेन सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 9 जुलाई 2013

हेमंत सोरेन सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.

झामुमो ने कांग्रेस, राजद के सहयोग से रांची में नई सरकार बनाने की कवायद लगभग पूरी कर ली है। सोमवार को मा‌र्क्सवादी समन्वय समिति (मासस) के विधायक अरूप चटर्जी ने भी संभावित सरकार को समर्थन की घोषणा की।

पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू और हाजी हुसैन अंसारी ने दावा किया कि सरकार बनाने के लिए जरूरी विधायकों का आंकड़ा पूरा हो चुका है। मंगलवार को हेमंत सोरेन राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। हालांकि, विधायकों के समर्थन पत्र पर भी झामुमो ने आधिकारिक वक्तव्य जारी नहीं किया है।

सोमवार को मासस विधायक अरूप चटर्जी पार्टी नेताओं के साथ हेमंत सोरेन के आवास पहुंचे और समर्थन पत्र सौंपा। विधायक गीता कोड़ा ने कहा कि अभी पार्टी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। मंगलवार को कोर कमेटी की बैठक में समर्थन देने के मसले पर अंतिम फैसला होगा। विधायक एनोस एक्का ने कहा कि अगर उनकी पंद्रह शर्ते मान ली जाएं तो वे सरकार को समर्थन देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: