लादेन हमले के बाद से पाकिस्तान में था. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 9 जुलाई 2013

लादेन हमले के बाद से पाकिस्तान में था.

कुख्यात आतंकी ओसामा बिन लादेन का परिवार अमेरिका में हुए 9/11 हमले के कुछ दिनों बाद ही पाकिस्तान पहुंच गया था और लादेन 2002 के मध्य में पेशावर पहुंचा था। पाकिस्तान के एक मशहूर समाचार पत्र ने ऐबटाबाद आयोग की रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि ओसामा बिन लादेन का परिवार 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में हुए विश्व के सबसे बड़े आतंकी हमले के फौरन बाद ही पाकिस्तान में दाखिल हो गया था। 

हालांकि रिपोर्ट को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन इसके कुछ अंश मीडिया में आए हैं। इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि 9/11 हमले के मामले में खालिद बिन अतास को सबसे पहले (2002) में गिरफ्तार किया गया था। ये गिरफ्तारी इस मामले की पहली बड़ी सफलता थी। गौरतलब है कि मई 2011 में पाकिस्तान के ऐबटाबाद में अमेरिका के विशेष सुरक्षा बलों की कार्रवाई में ओसामा मारा गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: