देश को चीन से सीख लेनी चाहिए : मोदी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 14 जुलाई 2013

देश को चीन से सीख लेनी चाहिए : मोदी

मोदी का मिशन युवा जारी है, गुजरात दंगों पर बयान को लेकर मचे हंगामे के बीच गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी आज पुणे पहुंचे। युवाओं को पार्टी से जोड़ने की अपनी मुहिम के तहत मोदी फर्ग्युसन कॉलेज के छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि अरसे से उनकी फर्ग्युसन कॉलेज आने की इच्छा थी। इस कॉलेज में आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

मोदी ने अपने भाषण में कहा कि हम देश के सबसे युवा देश हैं। इस देश का भविष्य उज्जवल है। मोदी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में निराशा का माहौल है। लेकिन युवा देश के लिए काम कर सकते हैं। देश में युवाशक्ति के इस्तेमाल की जरूरत है। अगर हम अपनी पद्धति अपनाते तो आगे होते। हमारी परंपरा और शिक्षा महान है।


मोदी ने कहा कि आजादी की आकांक्षाएं पूरी नहीं हुई है। देश को चीन से सीख लेनी चाहिए। आज भी काफी कुछ बदला जा सकता है। देश में ताकत है सिर्फ दिशा चाहिए। युवाओं को दिशा देने वाला चाहिए। हमें आधुनिकता चाहिए, पश्चिमीकरण नहीं। हमारे देश में रिसर्च डेटा का सही इस्मेमाल नहीं हो रहा है। शोध पर ध्यान देने की जरुरत है।

लोकसभा चुनाव अभी साल भर दूर है, लेकिन नेता अभी से मैदान में उतर गए हैं।  प्रधानमंत्री पद के लिए बीजेपी के संभावित उम्मीदवार नरेंद्र मोदी अभी से अपने पक्ष में हवा बनाने में जुट गए हैं। बीजेपी की राष्ट्रीय चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनने के बाद मोदी अपनी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। नई रणनीति के तहत मोदी ने युवा और महिला मतदाताओं को बीजेपी से जोड़ने की मुहिम तेज कर दी है। इसी मुहिम के तहत मोदी पुणे में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले हैं।
  

कोई टिप्पणी नहीं: