खाद्य सुरक्षा अध्यादेश के लिए बिहार में कदम उठाए जा रहे हैं'. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 जुलाई 2013

खाद्य सुरक्षा अध्यादेश के लिए बिहार में कदम उठाए जा रहे हैं'.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि यह बेहतर होता कि खाद्य सुरक्षा विधेयक पर संसद में बहस होने के बाद उसे लागू किया जाता लेकिन केंद्र ने इसको लेकर जो एक अध्यादेश लाया है उसे लागू करने के लिए बिहार में कदम उठाए जा रहे हैं।

यहां पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश ने कहा कि खाद्य सुरक्षा को लेकर जो अध्यादेश लाया गया है वह पूरे देश के लिये है। उन्होंने कहा कि वे खाद्य सुरक्षा के हम हिमायती रहे हैं लेकिन संसद में इस कानून को लाकर पारित कराया जाता तो और बेहतर ढंग से इसे लागू कराया जा सकता था।

नीतीश ने कहा कि अध्यादेश को लागू करने का सरकार को अधिकार है और इसे पूरे देश में लागू होना है। हमने अपनी चिंता और सुझाव से केंद्र सरकार को अवगत करा दिया था। हमारे कई सुझावों को स्वीकार भी किया गया जो सुझाव नहीं स्वीकार किये गये हैं उन पर हम अपने सहयोगियों के माध्यम से संसद में विचार रखते और अपने सुझाव को और स्पष्ट कर पाते।

कोई टिप्पणी नहीं: