जेएमएम के नेता हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 9 जुलाई 2013

जेएमएम के नेता हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया.

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेता हेमंत सोरेन ने मंगलवार को राज्यपाल सैयद अहमद से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने 82 सीटों वाली विधानसभा में 43 विधायकों का समर्थन प्राप्त होने का दावा किया है।

राजभवन से बाहर आते हुए हेमंत सोरने ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में बताया कि उन्होंने राज्यपाल को उन 43 विधायकों के नामों की सूची सौंपी है जिनका समर्थन उन्हें हासिल है।

उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले छह महीने से राष्ट्रपति शासन लागू है और हमने कांग्रेस, आरजेडी और निर्दलीय विधायकों के सहयोग से राज्य में लोकतांत्रिक सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू की है। उन्होंने कहा कि हमें राज्यपाल के आमंत्रण का इंतजार है। अगर वह कल भी आमंत्रित करते हैं तो हम तैयार है।

कोई टिप्पणी नहीं: