बैंक का ब्याज दर सस्ता होगा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 4 जुलाई 2013

बैंक का ब्याज दर सस्ता होगा.

महंगे कर्ज से परेशान लोगों को जल्द ही कुछ राहत मिल सकती है। वित्त मंत्री पी चिदंबरम की फटकार के बाद माना जा रहा है कि बैंक ब्याज दर कम से कम 0.25 फीसदी घटाने को तैयार हो गए हैं। बैंक ऑफ इंडिया ने तो अपना कर्ज 0.25 फीसदी सस्ता भी कर दिया है।

सभी सरकारी बैंकों के प्रमुखों के साथ हुई बैठक के दौरान वित्त मंत्री पी चिदंबरम इस बात से हैरान हुए कि आरबीआई के रेट कटौती के बावजूद बैंक लोन सस्ते नहीं कर रहे हैं। इस समय देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई का बेस रेट जहां 9.7 फीसदी सालाना है जबकि दूसरे बैंकों का बेस रेट 10.21 फीसदी है। पिछले सालभर में आरबीआई ने प्रमुख ब्याज दर 1.25 फीसदी कर कम किया है। लेकिन, बैंकों ने अपने ब्याज दरों में उसके अनुरूप कटौती नहीं की है। वित्त मंत्री ने कहा है कि बैंकों ने ब्याज घटाने का आश्वासन दिया था।

वित्तमंत्री की अपील का असर भी दिखने लगा है। बैंक ऑफ इंडिया ने दरों में 0.25 फीसदी कटौती का एलान किया है। केनरा बैंक ने भी कहा है कि ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती की गुंजाइश बन रही है। वित्त मंत्री ने हाउसिंग लोन के ग्रोथ में कमी पर भी चिंता जताई है। चिदंबरम ने बैंकों से लोन देने में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। अगर वित्त मंत्री की बैंकों को दी गई नसीहत रंग लाती है तो इससे सस्ते कर्ज की आस में बैठे लोगों को बड़ी राहत मिल पाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: