कोसी नदी में नाव पलट्ने से 10 की मौत. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 12 जुलाई 2013

कोसी नदी में नाव पलट्ने से 10 की मौत.

कोसी नदी में आई बाढ़ के पानी में एक नाव के पलट जाने से उसमें सवार नौ बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई। जिलाधिकारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि नाव पर 11 लोग सवार थे और उनमें से केवल एक लड़की को ही बचाया जा सका।

कुमार ने बताया कि यह दुर्घटना बीती रात करीब साढ़े 10 बजे हुई। उन्होंने कहा कि मारे गये लोगों में पांच लड़कियां और चार बच्चे हैं। इन सभी की उम्र 8 से 12 साल के बीच है। दुर्घटना के बाद बच्चे चिल्लाने लगे, जिससे आस-पास के गांव वाले बचाव के लिये आये, लेकिन उनके पीड़ितों तक पहुंचने से पहले नौ लोग डूब गये, जबकि गंभीर हालत में एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराई गई एक लड़की की आज सुबह मौत हो गई।

सभी पीड़ित दो परिवारों के थे और नदी के दूसरी तरफ स्थित पंडित बासा गांव में जदयू के जिला नेता मोहन शर्मा के घर में आयोजित एक समारोह में शरीक होने के बाद खावन गांव स्थित घर लौट रहे थे। बिहार में मानसून के बाद से कोसी और अन्य नदियां उफान पर हैं। कल की घटना के लिये सहायक नदी का जलस्तर बढ़ना माना जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: