राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
दतिया/ ग्राम नंदपुर में आदिवासियांे द्वारा अवैध रूप से गांव में कुछ आदिवासी आ गए हैं जिनका आचरण संदिग्ध है। जो जंगल में डेरा डाल चुके हैं। जंगल की लकड़ी काटकर बेच रहे हैं और जंगल में कई जगह खुदाई कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि कुछ सामान छुपाने का प्रयास कर रहे हैं। इनके पास न आईकार्ड है न बोटर कार्ड है और न ही किसी जगह से विस्थापित होने का प्रमाणपत्र है। पता नहीं कहां से आए और आते ही गांव में भय का वातावरण बन गया है। हमारे गांव में आज तक दूर-दूर तक कहीं कोई आदिवासी का डेरा नहीं था और हमारे यहां आदिवासी पूरे क्षेत्र में हैं ही नहीं। यह भगोड़े आदिवासी किस साजिश के कारण आए हैं, इससे पूरा गांव आशंकित है, डरा हुआ है। यह बात पं. रामेश्वर प्रसाद शर्मा ने राज्यपाल के नाम सौंपे ज्ञापन में कही। पूर्व में भी ग्राम नंदपुरवासियों नें दिनांक 8/07/2013 को रेंज अधिकारी महोदय दतिया के नाम से एक प्रार्थना पत्र एल.पी. शर्मा एस.डी.ओ. वन मंडल दतिया को दिया था। कि जंगली लकड़ी काटकर अनाधिकृत रूप से आदिवासी बेच रहे हैं और रेंज भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। लगभग 10-15 बीघा भूमि से पेड़ काटकर हटाए जा चुके हैं। उक्त स्थान पर अब झाड़ झंकड़ दिखाई देते हंैं और भूमि समतल की जा चुकी है। ऐसा लगता है कि यहां यह लोग स्थाई रूप से नंदपुर गांव में रहकर अपनी नेक्सलाईट गतिविधियों को अंजाम देने वाले हैं। नंदपुर गांव के हित में यही ठीक होगा कि इन्हें यहां से खदेड़कर भगाया जाए और ये जहां से आए हैं वहीं पर पहुंच जाऐं। अन्यथा नंदपुर गांव की शांति भंग हो सकती है और गांव वाले इनकी साजिश का शिकार हो सकते हैं बाद में पुलिस उत्पीड़न का भी शिकार हो सकते हैं। यदि शीघ्र ही इन अज्ञात आदिवासियों को यहां से विस्थापित नहीं किया गया तो समस्त नंदपुर ग्रामवासी आंदोलन करनें के लिए बाध्य होंगे।
कलेक्टर श्री संकेत भोंडवे द्वारा 153 आवेदनों पर जन सुनवाई की गई
कलेक्टर श्री संकेत भोंडवे द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 153 आवेदनों पर जन सुनवाई की। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम गुप्ता जन सुनवाई में मौजूद रहे। जन सुनवाई के दौरान अधिकांश आवेदन भूमि विवाद संबधी प्राप्त हुए जिनके निराकरण हेतु कलेक्टर द्वारा संबधित तहसीलदार व एसडीएम को भेजकर निर्देशित किया कि आवेदनों का समय से निराकरण करें। जनसुनवाई में सीमाकंन, नामांकन, विद्युत, सिचाई के आलाव अन्य विभगों से संबधित आवेदन प्राप्त हुए। जिनके निराकरण हेतु निर्देश दिये गये।
अवैध मदिरा विक्रय के दो प्रकरण बनाये गये
जिला कलेक्टर श्री संकेत भोंडवे के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा विक्रय व धारण के विरूद्व सख्ती से कार्यावाही की जा रही है। जिला आवकारी अधिकारी श्री आर.सी त्रिवेदी के मार्गदर्शन में आवकारी उप निरीक्षक श्री प्रियंका शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक श्री पी.एस दिवाकर द्वारा बल के साथ भाण्डेर में कार्यवाही कर दो व्यक्तियों के खिलाफ आवकारी अधिनियम 1915 की धारा 34-1 के एवं 34-2 के तहत प्रकरण कायम किये है। जिन व्यक्तियेां के विरूद्व प्रकरण कायम किये गये है उनमें सतीश पुत्र चंपालाल प्रजापति निवासी भिटारी थाना गोंदन तथा राजेश पाराशर पुत्र हरनारायण निवासी बरचैली थाना भाण्डेर के विरूद्व दो प्रकरण कायम किये गये है। 300 पाव देशी मदिरा की कीमत लगभग 15 हजार रूपये बताई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें