कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने रविवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर निशाने पर लिया। दिग्विजय ने कहा कि प्रदेश भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) विधानसभा में कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव से डर गई। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट में कहा, "मप्र भाजपा कांग्रेस द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव से डर गई। मुख्यमंत्री के रिश्तेदारों के भ्रष्टाचार के सात मामले उजागर होने थे। क्या वे साहस दिखा सकते थे?"
राज्य में इस वर्ष के आखिर में होने जा रहे विधानसभा को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस सत्ताधारी दल पर हमला बोलकर लोगों के बीच प्रभाव पैदा करने के प्रयास में जुटी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें