नरकटियागंज (बिहार) की खबर (04 जुलाई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 4 जुलाई 2013

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (04 जुलाई)

मनियारी नदी पर पुल नहीं रहने से परेशानी

नरकटियागंज,  प्रखण्ड के केसरिया पंचायत के आस-पास के इलाके चार माह के लिए पूर्णतः बाधित हो जाता है। मनियारी नदी पर पुल का निर्माण नहंी होने के कारण, केसरिया, धोबहाँ, रखही, भेडिहरवा टोला, अमवा टोला, कोईरिया टोला, हसनापुर, गाँव के लोगों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में मठमंझरिया और चटपटिया-मनियारी होकर लोगांे को नरकटियागंज जाने की पीड़ा उठाते हैं, क्षेत्र के लोग। केसरिया के पूर्व मुखिया, वर्तमान मुखिया शुभनारायण प्रसाद और समाजिक कार्यकर्ता सुरेश प्रसाद की शिकायत है कि जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण क्षेत्र का गुणात्मक विकास नहीं हो पाया है। सांसद व विधायक इस क्षेत्र के विकास के लिए कोई ठोस पहल नहीं कर रहे है। मंझरिया के पास मनियारी नदी में पुल के बन जाने के बाद क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सम्भव हो सकता है।

दो बच्चे की माँ और बाप का प्रेम-प्रसंग, आशिक गिरफ्तार

नरकटियागंज, दो बच्ची के बाप निजी शिक्षक और दो बेटों की माँ के बीच उत्पन्न प्रेम ने दो घरों को तोड़ने के कागार पर पहुँचा दिया है। पुलिस को जब इसकी भनक मिली तो उसने पोखरा चैक स्थित मंदिर परिसर से आशिक को धर दबोचा। बताते है कि दारोगा यादव उम्र करीब 35 वर्ष प्रकाश नगर के नितू कुशवाहा के बच्चो का पढाने जाया करता था। विगत चार माह से बच्चों के बढाने के दौरान नितू की पत्नी श्वेता देवी से उसकी आँखे चार हुई और दोनो ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमे ली। श्वेता अपने बच्चों को पढाने तथा शिक्षक अपने बच्चो की परवरिश करने को लेकर एक ही मकान मालिक मुरारी केशरी के घर में किराये पर रहते थे। दोनो के बीच प्रेम प्रसंग की बात जब नितू को मिली तो उसने भैरोगंज निवासी शिक्षक दारोगा यादव को फोन कराकर पोखरा चैक स्थित मंदिर में बुलवाया और पुलिस को इसकी खबर दी। शिकारपुर पुलिस के थानाध्यक्ष रामनरेश पासवान ने तत्काल पुलिस बल को भेज कर दारोगा यादव को पकड़वा लिया। गौरतलब है कि नितू कुशवाहा भी खोड़ापाकड़ भैरोगंज थाना का ही रहने वाला है। फिलहाल पुलिस श्वेता देवी को थाना में बुलाने का प्रयास कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि श्वेता व दारोगा का प्रेम प्रसंग यही खत्म हो तथा समाज को एक नयी दिशा मिल सके। शिकारपुर पुलिस नेदारोगा यादव की पत्नी और श्वेता के माँ-बाप को बुलाया है।

कृष्णा शुक्ल बने भारतीय मजदूर संघ के स्थानीय संयोजक

नरकटियागंज, स्थानीय शहर स्थित राष्ट्रीय श्रमिक संघ का कमिटी भंग करते हुए, प्रदेश महामंत्री धीरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कृष्णा शुक्ला को संयोजक मनोनित किया है। श्री सिंह ने उम्मीद जताया है कि  कृष्णा शुक्ल नरकटियागंज में संगठन को मजबूत कर अखिल भारतीय सुगर मिल मजदूर महासंघ की जुलाई में होने वाली सम्मेलन को नरकटियागंज मंे सफल बनाने में सहयोग करे। संयोजक मनोनयन के उपरान्त उन्होंने कहा  कि मजदूरो का सम्मेलन बुलाकर शीघ्र स्थानीय कमिटी का गठन कर, प्रदेश इकाई को इसकी सूचना दे।

मनोज पाण्डेय की पुण्य तिथि व अश्क को श्रद्धांजलि दी गयी

नरकटियागंज,  शहर के मौया्र्र काॅम्लेक्स में पूर्व सांसद डाॅ मनोज कुमार पाण्डेय की पुण्य तिथि पर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी, उसके बाद वरीय पत्रकार ब्रजकिशोर अश्क के असामयिक निधन पर उन्हे भी श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। नेता व पत्रकार की आत्मा की शांति के लिए उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखा। शोक व श्रद्धान्जलि सभा में श्रीकान्त यादव, व्याख्याता रानी गुप्ता, अरूण शुक्ल, शैलेश मिश्र, सुग्रीम महतों, सैयद रेयाजुद्दीन हैदर, गुलरेज शमीम, महम्मद हसनैन, कोकिलाकान्त यादव, ओम प्रकाश सिंह ने पाण्डेय जी व अश्क जी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए, श्रद्धा सुमन अर्पित किया।




(अवधेश कुमार शर्मा)

कोई टिप्पणी नहीं: