नरकटियागंज सुरक्षित, मिल में नहंीं घुसा बाढ का पानी: सीओ
नरकटियागंज, स्थानीय शहर स्थित न्यु स्वदेशी सुगर मील में बाढ का पानी घुसा, नामक खबर विभिन्न अखबारों में छपी। घटना की जाँच करने पहुँचे अंचल अधिकारी अवध किशोर ठाकुर व थानाध्यक्ष शिकारपुर रामनेरश पासवान ने हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने जाँच के क्रम में पाया कि चीनी मिल के गोदाम में कहीं बाढ का पानी नहीं घुसा। वहाँ समाचार पत्र के प्रतिनिधियों को नदी के किनारे रहने वाले पुजारी भागवत चैबे, घरम साह, राम आसरे प्रसाद, अमीन मियाँ और इसहाक मियाँ ने बताया कि नाले में पानी घुसा नहीं और मिल मंे पानी कैसे घुसा ? घटना स्थल पर लोगो ने बताया कि नदी के तीर हम रहते है हमारे घरों में पानी नहीं घुसता और मिल के गोदाम नम्बर 07 में पानी घुसकर चीनी गला देता है, यही तो विडम्बना है। किसानों ने कहा कि चीनी मिल किसानो को गन्ने की तरह पेरता है, उसी प्रकार बीमा कम्पनियों को प्रबंधन ठगने का प्रयास कर रहा है।
सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करने वाले सावधान, योगी शांतिनाथ ने भरा जुर्माना
नरकटियागंज, स्थानीय शिकारपुर थाना में गोरक्षपीठ गोरखपुर के प्रतिनिधि योगी शांतिनाथ को उस वक्त जुर्माना भरना पड़ा, जब वे शिकारपुर थाना में अंचलाधिकारी अवध किशोर ठाकुर और थानाध्यक्ष रामनरेश पासवान के सामने सिगरेट पीने लगे। सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान निषेध अधिनियम के तहत उनपर 200 रूपये का जूर्माना लगाया गया। श्री नाथ ने तत्काल जुर्माना भर स्वयं को मुक्त कराया। अधिकारी द्वय ने योगी को सख्त हिदायत दी कि वे भविष्य में ऐसी गलती नहीं करेगे।
धनकुटवा मठ की जमीन का सीओ ने किया जाँच
नरकटियागंज, स्थानीय थाना क्षेत्र के धनकुटवा में विवादित मठ की जमीन के सिलसिले में गोरक्षपीठ गोरखपुर के प्रतिनिधि योगी शांति नाथ अंचलाधिकारी अवधकिशोर ठाकुर, अंचल निरिक्षक डाॅ. चन्द्रशेखर तिवारी, थानाध्यक्ष रामनेरश पासवान, अवर निरीक्षक अशोक कुमार व अन्य को लेकर पहुंचे। वहाँ स्थिति का जायजा लिया, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं निकला। अंचलाधिकारी ने बताया कि मठ के प्रतिनिधि योगी शांतिनाथ का कहना है कि विवादित जमीन पर भारतीय दण्ड विधान की धारा 144 कि तहत कार्रवाई की जाए। मामला का निष्पादन होने तक उक्त विवादित भूमि पर किसी प्रकार दूसरा काम नहीं हो। प्रशासन का कहना है कि वहाँ किसी भी स्थिति में विधि व्यस्था बनाए रखना है।
फीडर अलग, विद्युत संकट जारी, 70 घंटों से शहर अंधेरा
नरकटियागंज, स्थानीय बिजली विभाग की लापरवाही के कारण शहर में उर्जा संकट 72 घंटो से बरकार है। विगत दिनो टाउन फीडर बताकर दूसरे फीडर का उद्घाटन विधायक सतीश चन्द्र दूबे ने किया। उसके बाद लोगो को उम्मीदे थी कि शहर को पर्याप्त बिजली मिलेगी। लेकिन शहर उसी दिन से अंधेरे मे डूूब गया। जबकि शहर का दूसरा दक्षिणी भाग लगातार बिजली की रौशनी से उजाले में हैं। विद्युत उपभोक्ता संघ के हरिशंकर भारती, संजय कुमार, प्रदीप कुमार गुप्ता, राजेश प्रसाद व कैलाश अग्रवाल ने कहा कि विभाग व जनप्रतिनिधि बिजली उपभोक्ताओ को गुमराह कर रहे है। लोगो का कहना है कि बिजली विपत्र सुधारने के लिए आवेदन देने के महिनों बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उपभोक्ता विजय कुमार का कहना है कि विभाग के लोगो को बिजली से कोई मतलब नहीं, उन्हे सिर्फ बिल जमा कराने से मतलब है। बिजली एसडीओ विकास कुमार उपभोक्ताओ की नहीं सुनते है, उपभोक्ता बताते है कि माननीय की राजनीतिक पकड़ है, इसलिए वे सिर्फ नेताओं की सुनते है।
मील प्रबंधन की मनमानी के विरूद्ध, अंचलाधिकारी ने दिया निर्देश
नरकटियागंज(अवधेश कुमार शर्मा) स्थानीय शहर कि पश्चिम बिनवलिया पंचायत के अन्तर्गत चीनी मिल हजारी के पास सड़क के किनारे स्थित भागवत चैबे की जमीन पर चीनी मिल जबरन अपना कब्जा दिखा कर उनपर जुल्म ढा रहा है। वे अपने निजी जमीन में मंदिर बनवाना चाहते है तो मील प्रबंधन ने उसपर रोक लगा दिया। अंचलाधिकारी अवध किशोर ठाकुर ने बताया कि वह जमीन भागवत चैबे की है। उस जमीन लगे आम के पेड़ जो सूखे गिर पडे़ है, उसकी लकड़ी तक चीनी मिल के सिपाही बिनोद पाल, शुभनारायण यादव, नसीम मियां, बाला साह, अमरेश पंडित श्री चैबे को उठाने नहीं देते। अंचलाधिकारी अवधकिशोर ठाकुर और थानाध्यक्ष रामनेरश पासवान ने घटना स्थल पर पहुंचकर भागवत चैबे से कहा कि आप अपनी लकडी उठा ले जाए। यदि मिल प्रबंधन कोई रूकावट डालता है तो सीधा थानेदार से मिले।
(अवधेश कुमार शर्मा)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें