दुमका में नक्सली हमला, एस पी सहित 6 पुलिसकर्मी शहीद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


मंगलवार, 2 जुलाई 2013

दुमका में नक्सली हमला, एस पी सहित 6 पुलिसकर्मी शहीद


झारखंड के दुमका जिले में नक्सलियों द्वारा घात लगाकर किए गए एक बड़े हमले में मंगलवार को एक पुलिस अधीक्षक सहित कुल छह पुलिसकर्मी शहीद हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी है। राज्य के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार ने कहा, "पाकुड़ के पुलिस अधीक्षक अमरजीत बलिहार सहित छह पुलिसकर्मी नक्सली हमले में शहीद हो गए हैं।" 

रांची से 350 किलोमीटर दूर दुमका जिले में काठीकुंड एवं गोपीकनार के बीच फैले जंगली इलाके से बलिहार के नेतृत्व में गुजर रहे पुलिसकर्मियों के दल पर यह नक्सली हमला हुआ। इस हमले में बलिहार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक बैठक में भाग लेने दुमका पहुंचे बलिहार अपने घर वापस लौट रहे थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कुछ दिन पहले कांग्रेसी नेताओं पर हुए नक्सली हमले की तरह ही किसी बड़े हमले की कोशिश में नक्सली लगे हुए थे। नक्सली हमले में किसी उच्च अधिकारी के मारे जाने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले 2000 में झारखंड के पृथक राज्य बनने के ठीक बाद लोहरदग्गा के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार नक्सली हमले में शहीद हो गए थे। झारखंड के कुल 24 जिलों में से 18 जिलों में नक्सली छापामार लड़ाके सक्रिय हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: