आगरा में जन्मे पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ममनून हुसैन की जीत की संभावना के बीच यह शहर साल 2001 की अटल बिहारी वाजपेयी-परवेज मुशर्रफ वार्ता के बाद एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के रिश्ते सुधारने की दिशा में एक उम्मीद बनकर उभरा है। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ समर्थित हुसैन के चुनाव में आसानी से जीतने की संभावना बन रही है।
हुसैन के पूर्वजों का घर आगरा के नाई की मंडी क्षेत्र में है, जो अब एक बेकरी बन चुका है, लेकिन पुराने लोग उन्हें और उनके रिश्तेदारों को याद करते हैं। हुसैन का जन्म 1940 में हुआ था और विभाजन के बाद उनका परिवार पाकिस्तान चला गया था।
घर के वर्तमान मालिक शुभम सोनेजा, हुसैन के इस घर से ताल्लुक रखने से बेहद खुश हैं। शहर के चमड़ा व्यापारी हाजी सीमव आलम ने कहा, "हुसैन के दादा स्वतंत्रता से पहले जूतों का व्यवसाय करते थे।"
आगरा में जन्मे पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ममनून हुसैन की जीत की संभावना के बीच यह शहर साल 2001 की अटल बिहारी वाजपेयी-परवेज मुशर्रफ वार्ता के बाद एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के रिश्ते सुधारने की दिशा में एक उम्मीद बनकर उभरा है। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ समर्थित हुसैन के चुनाव में आसानी से जीतने की संभावना बन रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें