सभी दलों को करना चाहिए संसद का सम्मान : सोमनाथ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 9 जुलाई 2013

सभी दलों को करना चाहिए संसद का सम्मान : सोमनाथ


लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने सोमवार को संसद एवं विधानसभा की कार्यवाही के लगातार बाधित रहने पर दुख व्यक्त किया तथा सभी राजनीतिक दलों से निर्वाचकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए इस तरह की संस्थाओं की प्रतिष्ठा कायम रखने का आह्वान किया। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु की जन्मशती शुरू होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक समारोह में सोमनाथ चटर्जी ने कहा, "दिन पर दिन, लोकसभा एवं राज्यसभा तथा राज्यों की विधानसभाओं के सत्र बाधित ही हो रहे हैं। यह उचित नहीं है। इस तरह के संस्थानों का प्रयोग जनता के हित में किया जाने की आवश्यकता है।"

चटर्जी ने आगे कहा, "मैं सभी दलों से दलगत भावनाओं एवं आदर्शो का विचार किए बगैर संसद, विधानसभाओं एवं पंचायतों जैसे निर्वाचित संस्थानों की प्रतिष्ठा कायम रखने की अपील करता हूं। इन संस्थानों को चुनने वाले मतदाताओं के प्रति अपना सम्मान प्रकट करने का यही सबसे अच्छा तरीका है।"

ज्योति बसु का उदाहरण देते हुए चटर्जी ने कहा कि विधानसभा सदस्य के रूप में अपने लंबे करियर के दौरान बसु इसके सबसे अच्छे उदाहरण थे। वह जानते थे कि विधानसभा सदस्यों की संख्या कम रहने के बावजूद विधानसभा का उपयोग जनता के हित के लिए कैसे किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: