बिहार के बोधगया शहर में प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर में सिलसिलेवार विस्फोटों के बाद झारखंड के बड़े मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि महत्वपूर्ण मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिला प्रशासन और पुलिस को महत्वपूर्ण धार्मिक स्थानों के प्रति सतर्क रहने को कहा गया है।
जिन मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाई गई है उनमें देवघर का शिव मंदिर, गिरीडीह का पारसनाथ मंदिर, रामगढ़ का राजरप्पा मंदिर, देवरी माता मंदिर और रांची के शिव और जगन्नाथ मंदिर शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें