केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने सोमवार को कहा कि मुंबई सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच महाराष्ट्र सरकार करीब-करीब पूरी कर चुकी है और आरोपियों पर मुकदमे की सुनवाई तेजी से होगी।
लोकसभा में एक बयान देते हुए शिंदे ने कहा, ''सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सार्वजनिक व्यवस्था और पुलिस राज्य के विषय हैं। महाराष्ट्र सरकार अपराध की जांच करीब-करीब पूरी कर चुकी है और कानून के अनुसार आरोपियों पर शीघ्रता से मुकदमा चलेगा।''
शिंदे ने कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण से बात की है और आरोपियों का मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा तथा फैसले की घोषणा शीघ्र होगी। मुंबई में बंद पड़ी एक मिल के परिसर में पांच लोगों ने एक महिला फोटो पत्रकार के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। दुष्कर्मियों ने महिला के पुरुष सहकर्मी की बुरी तरह पिटाई भी की थी।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें