भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत : मनीष तिवारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 20 अगस्त 2013

भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत : मनीष तिवारी


manish tiwari
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने सोमवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद बहुत मजबूत है। तिवारी ने कहा कि शेयर बाजार में इस समय चल रही उथल-पुथल तथा रुपये के अवमूल्यन का कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था में चल रही अशांति है। एक समारोह में हिस्सा लेने आए तिवारी ने समारोह से इतर पत्रकारों से कहा, "हमारी अर्थव्यवस्था की नींव काफी मजबूत और सुरक्षित है। शेयर बाजारों में लोग जो कुछ भी कर रहे हैं, उन्हें यह बात अपने मस्तिष्क में रखकर ही करना चाहिए।"

तिवारी ने आगे कहा, "हमारे देश की अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत है और लगातार वह और सुदृढ़ हो रही है।" रुपये के मूल्य में सोमवार को रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई तथा अंतर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अपने रिकॉर्ड निचले स्तर डॉलर के मुकाबले 62.45 पर पहुंच गया। 

तिवारी ने पाकिस्तान में भारत के खिलाफ विद्वेष फैलाने वाले अभियान पर कहा, "अगर पाकिस्तानी टीवी चैनल भारत के साथ नागरिक संबंधों पर अपमानजनक गतिविधि में लिप्त हैं, तो उन्हें आत्मविश्लेषण की सख्त जरूरत है।"

कोई टिप्पणी नहीं: