स्वदेश निर्मित परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत का परमाणु संयंत्र चालू करके भारत ने इस पनडुब्बी को संचालन योग्य बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ा दिया है। सूत्रों ने बताया कि अरिहंत का परमाणु संयंत्र शुक्रवार की रात से ही चालू हो गया और अब पनडुब्बी अपनी ऊर्जा से संचालित है। पनडुब्बी को संचालन योग्य बनाने की दिशा में परमाणु संयंत्र का संचालन एक महत्वपूर्ण कदम है।
सूत्रों ने कहा कि संचालन योग्य बनाने से पहले पनडुब्बी का व्यापक समुद्री परीक्षण किया जाएगा। आईएनएस अरिहंत इस समय आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के नौसेना के अड्डे पर परीक्षणों के दौर से गुजर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें