बिहार में ईद का जश्न, मुख्यमंत्री ने दी बधाई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 9 अगस्त 2013

बिहार में ईद का जश्न, मुख्यमंत्री ने दी बधाई


Nitish Kumar
बिहार में राजधानी पटना सहित सभी क्षेत्रों में शुक्रवार को ईद-उल-फितर का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। ईदगाह व मस्जिदों में सुबह ईद की विशेष नमाज अदा की गई। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बड़ी संख्या में लोगों ने ईद की नमाज अदा की। यहां पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नमाजियों को ईद की मुबारकबाद दी तथा प्रेम और भाईचारे के प्रतीक इस पर्व को मिलजुल कर मनाने की अपील की। ईद के जुमे (शुक्रवार) के दिन होने की वजह से इसकी खुशी दोगुनी हो गई है। 


गांधी मैदान के अलावा जंक्शन जामा मस्जिद, दानापुर के ईदगाह, करबला मस्जिद, फुलवारीशरीफ, गुलजारबाग ईदगाह में बड़ी संख्या में मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की और एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में बच्चे भी मौजूद थे। 



भागलपुर, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, किशनगंज, सासाराम, पश्चिम चंपारण सहित राज्य के अन्य जिलों में लोगों ने मस्जिदों और ईदगाह में पहुंचकर विशेष नमाज अदा की। ईद के मौके पर राज्य भर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: