व्यायाम के लिए जुनूनी हूं मैं : शेरॉन स्टोन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 3 अगस्त 2013

व्यायाम के लिए जुनूनी हूं मैं : शेरॉन स्टोन


sharon stone
अभिनेत्री और मॉडल शेरॉन स्टोन पर व्यायाम का जुनून सवार है। वह अपना ज्यादातर समय जिम में बिताती हैं। 55 वर्षीया स्टोन ने बतया कि वह व्यायामशाला में वजन उठाने में घंटों बिताती हैं। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के ने स्टोन के हवाले से कहा, "मैं व्यायाम के लिए जुनूनी हूं। मैं हर तरह की चीजें करती हूं। मैं हाल ही में नियमित व्यायामशाला में शामिल हुई हूं और मैं सच में ऐसी जगह जाना पसंद करती हूं जहां लोग सच में काम करते हैं और अब मुझे ऐसी जगह मिल गई है।"

स्टोन खुद को एथलीट बताती हैं और मानती हैं कि व्यक्ति को सारे व्यायाम करने चाहिए। उन्होनें कहा "मुझे लगता है कि व्यक्ति को सभी व्यायाम करने चाहिए यह श्वसन का हिस्सा है। मैं मानती हूं कि हमें खुद का वजन उठाने में सक्षम होना चाहिए।"

कोई टिप्पणी नहीं: