विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में हारीं सिंधु - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शनिवार, 10 अगस्त 2013

विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में हारीं सिंधु

P V Sindhuविश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में शनिवार को 10वीं वरीयता प्राप्त पी. वी. सिंधु महिला एकल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में थाईलैंड की रातचानोक इंतानोन के हाथों सीधे सेटों में हार गईं। इस तरह उन्हें कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। तियान्हे इनडोर स्टेडियम में शनिवार को तीसरी विश्व वरीयता प्राप्त इंतानोन ने 18 वर्षीय सिंधु को 36 मिनट में 21-10, 21-13 से हरा दिया। इसके साथ ही सिंधु विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के महिला एकल वर्ग में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

इसके अलावा सिंधु, प्रकाश पादुकोण द्वारा कोपेनहेगेन में 1983 में जीते गए पुरुष एकल वर्ग में कांस्य पदक तथा ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी द्वारा 2011 में लंदन में महिला युगल वर्ग में जीते गए कांस्य पदक के बाद विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाली तीसरी भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: