लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का शीर्ष आतंकवादी और विस्फोट की करीब 40 घटनाओं में शामिल रहे अब्दुल करीम टुंडा को भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यहां शनिवार को यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा के विशेष आयुक्त एस.एन.श्रीवास्तव ने कहा, "टुंडा को भारत-नेपाल सीमा पर शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है और उसे शनिवार को दिल्ली की एक अदालत के सामने पेश किया जाएगा।"
पुलिस ने बताया कि टुंडा भारत में विभिन्न आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहने के मामलों में वांछित और शीर्ष 20 आतंकवादियों में शामिल है। वह माफिया डॉन दाउद इब्राहिम का सहयोगी है।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिला के पिल्खुआ से ताल्लुक रखना वाला टुंडा बम बनाने का विशेषज्ञ है और वह बम विस्फोट की करीब 40 घटनाओं में शामिल रहा है। वह अकेले गाजियाबाद में 13 आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहा है। 1992 में पत्नी सहित गाजियाबाद छोड़ने के बाद टुंडा आतंकवादियों के संपर्क में आया था।
लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का शीर्ष आतंकवादी और विस्फोट की करीब 40 घटनाओं में शामिल रहे अब्दुल करीम टुंडा को भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यहां शनिवार को यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा के विशेष आयुक्त एस.एन.श्रीवास्तव ने कहा, "टुंडा को भारत-नेपाल सीमा पर शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है और उसे शनिवार को दिल्ली की एक अदालत के सामने पेश किया जाएगा।"
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें