विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर ( 08 अगस्त) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 8 अगस्त 2013

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर ( 08 अगस्त)

भोपाल संभागायुक्त द्वारा स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के परिपे्रक्ष्य में बनने वाले स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष, सारणीकरण कक्ष, प्रेक्षक कक्ष इत्यादि के लिए किए जा रहे कार्यो का गुरूवार को भोपाल संभागायुक्त श्री एस0बी0सिंह ने एस0एस0एल0जैन काॅलेज में जाकर जायजा लिया।  संभागायुक्त श्री सिंह ने निर्वाचन कार्यो के सम्पादन हेतु निर्धारित कक्षो का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री से कहा कि उक्त भवन निर्वाचन कार्यो के लिए उपयुक्त है के आशय का प्रमाण पत्र प्रदाय करें। कमिश्नर श्री सिंह ने कक्षो की मरम्मत के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। संभागायुक्त श्री सिंह के साथ कलेक्टर श्री एम0बी0ओझा, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी, अपर कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार त्रिवेदी, सीईओ जिला पंचायत श्री शशिभूषण सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राय सिंह नरवरिया, एसडीएम श्री अविनाश तिवारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जयप्रकाश शर्मा, तहसीलदार श्री रविशंकर राय समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे। 

अपूर्ण निर्माण कार्य अक्टूबर तक पूर्ण करायें-संभागायुक्त श्री सिंह

भोपाल संभागायुक्त श्री एस0बी0सिंह ने गुरूवार को विदिशा जिले में क्रियान्वित निर्माण कार्यो के साथ-साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। समूह में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि ऐसे निर्माण कार्य जो अब तक पूर्ण नही करायें गए है उन तमाम कार्यो को अक्टूबर माह तक संबंधित विभाग पूर्ण कराने के प्रयास करें। उक्त अवधि तक पूर्ण नही कराने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने की हिदायत उनके द्वारा दी गई। संभागायुक्त श्री सिंह ने जिले में अब तक अपूर्ण 92 आंगनबाड़ी केन्द्र पर असंतोष जाहिर करते हुए विभाग के अधिकारी को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों से जो सुविधाएं बच्चों को मिलनी चाहिए का अक्षरशः पालन सुनिश्चित हो। एनआरसी केन्द्रों में कुपोषित बच्चों को अधिक से अधिक भर्ती कराया जायें पर विशेष ध्यान देने के निर्देश उनके द्वारा दिए गए।  संभागायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा जारी दवाओं की सूची अनुसार भण्डारण वितरण केन्द्रों पर हो उन्होंने चिकित्सालयों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। बैठक में उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों को प्रदाय की जाने वाली किताबों, डेªस, साइकिल वितरण के संबंध में भी जानकारी हासिल की। सड़कों के मामले में संभागायुक्त ने कहा कि पीएमजीएसबाय की ऐसी सड़के जो गारंटी अवधि में है अथवा अवधि पूर्ण हो गई है उन सड़कों की मरम्मत हेतु आवश्यतानुसार कार्यवाही सम्पादित की जायें। इसी प्रकार के निर्देश उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के संबंध में दिए। एनएच की पृथक से समीक्षा करने के निर्देश कलेक्टर को दिए। बैठक मंें कृषि, उद्यानिकी, खाद्य, मत्स्य, आईटीआई  के कार्यो की भी समीक्षा की गई। संभागायुक्त श्री सिंह ने ऊर्जा विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप बीपीएलधारियों के विद्युत देयक माफ की जाने वाली कार्यवाही शिविर आयोजित कर करें। पशु चिकित्सा विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में एव्हीएफओ नही है उन क्षेत्रों के लिए गौपालक को प्रशिक्षण मुहैया कराया जाएं ताकि प्रारंभिक कार्यवाही उनके द्वारा सम्पादित की जा सकें। इन्हें स्वर्ण जयंती ग्राम स्व-रोजगार योजना के माध्यम से वित्त पोषण किया जायें। कलेक्टर चेम्बर में सम्पन्न हुई इस बैठक में कलेक्टर श्री एम0बी0ओझा, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी, सीईओ जिला पंचायत श्री शशिभूषण सिंह, अपर कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार त्रिवेदी भी मौजूद थे।

जिले मंें 1105.1 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज

जिले में अब तक 1105.1 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है जबकि उक्त अवधि में गतवर्ष 621.7 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज की गई थी। गुरूवार आठ अगस्त को जिले में 10.9 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज की गई है। ज्ञातव्य हो कि जिले की सामान्य वर्षा 1133.8 मि0मी0 है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलों में स्थापित वर्षामापी यंत्रों में तहसीलवार अब तक दर्ज की गई वर्षा की जानकारी इस प्रकार से है। विदिशा तहसील में 938.2 मि0मी0, बासौदा में 1622 मि0मी0, कुरवाई में 1412 मि0मी0, सिरोंज में 724 मि0मी0, लटेरी में 981 मि0मी0, ग्यारसपुर में 1162 मि0मी0, गुलाबगंज में 1107 मि0मी0 और नटेरन में 894 मि0मी0 वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं: