दो लाख का गांजा जब्त एक तस्कर भेजा गया जेल
नरकटियागंज (प.च.)। अनुमंडल क्षेत्र के मैनाटाॅंड थाने की पुलिस ने बसंतपुर गांव के पास दोलाख रुपैय की गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष के के सिंह ने शनिवार को बताया कि वीएओ मोहन दास अंचल गार्ड एवं खुद मैं गस्ती पर था। तभी देखा कि दो व्यक्ति माथे पर बोरा लेकर आ रहा है। जैसे हीं हमलोगों पर नजर पडी बोरा फेंक कर भागने लगा। पीछा करने पर एक व्यक्ति को पकडा गया जिसकी पहचान बलथर थाना क्षेत्र के भंवरा गांव निवासी बदरी मियां के रूप में की गई। वहीं भागनेवाला तस्कर की पहचान भंवरा गांव के शिव पटेल के रूप में की गई है। 20 किलो बरामद गांजे कि कीमत दो लाख रुपैय आंका गया है। मामले को लेकर थाना काण्ड संख्या 67-13 दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को शनिवार को बेतिया मंडल कारा में भेज दिया गया है।
22 को होगा प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव
नरकटियागंज (प.च.) । चुनाव आयोग के दिशा निर्देश पर अनुमंडल अनुमंडल क्षेत्र के प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव 22 अगस्त को कराया जायेगा। इसकी जानकारी देते हुए इीडीओ विजयमल कुमार ने बताया कि प्रखण्ड के कुल 22 पंचायत समिति सदस्यों को इस चुनाव में भाग लेने के लिए पत्र भेज दिया गया है। प्रमुख्.ा एवं उप प्रमुख के रिक्त पदों पर चुनाव कराने की सभी प्रक्रिया को चुनाव आयोग एवं जिला प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। चुनाव में पारदर्शी प्रक्रिया अपनायी जायेगी। बतातें चले कि 30 जुलाई को 22 समिति सदस्यों में से 12 समिति सदस्यों ने प्रमुख एवं उप प्रमुख के बिरुद्ध में अविश्वास में बहस एवं वोटिंग कर कुर्सी को बचालिया था। जिसके बाद प्रखण्ड पंचायत के रिपोर्ट पर चुनाव आयोग ने रिक्त पदों को भ्रने के लिए तिथि घेषित की है।
सिकटा पैक्स के आवंटन पर रोक
नरकटियागंज (प.च.)। एसडीएम विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि सिकटा प्रखण्ड के सिकटा पैक्स को मिलनेवाली राशन व केरोसिन के आवंटन पर रोक लगा दी गई है। इस बावत वहां के एमओ को पत्र भेज कर निर्देश दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस बावत उच्च न्यायालयके निर्देश पर यह कार्यवाई की गई है। श्री पाण्डेय ने बताया कि सिकटा पैक्स के आवंटन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।यह स्थगन आदेश अगले आदेश तक जारी रहेगा।उन्होने बताया कि सुनिता रजक वनाम बिहार सरकार से संबंधित वाद में उच्च न्यायालय ने पारित आदेश एवं विभागीय निर्देश के आलोक में उक्त कार्रवाई की गई है।
कालाबाजारी का 2400 लीटर केरोसिन बरामद हाॅकर गिरफ्तार
रामनगर (प.च.)। अंचलाधिकारी अजय कुमार के नेतृत्तव में यानिवार की देर शाम कालाबाजारी के लिए रखे गये 2400 लीटर केरोसिन के साथ एक हाफकर को गिरफ्तार किया गया है। सीओ ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। नगर के रैली बाजार के जाॅन पारकल के घर से कालाबाजारी के लिए सखे गये केरोसिन को बरामद किया गया है। छापेमारी के लिए इसकी सूचना सीओ ने तत्काल थाने को दी थी। थाने के एसआई आरके सिंह एवं पुलिस वल के मौजूदगी में 12 अलग अलग ड्रम में रखा केरोसिन पाया गया। सीओ ने बताया कि गृहस्वामी जाॅन पास्कॅल हाॅकर भी है उसके भाई के नाम से जनवितरण का लाईसेंस भी पा्रप्त है। जब्त केरोसिन के संबंध में काई कागजती प्रमाण हाॅकर ने प्रस्तुत नहीं किया। इसलिए उसे गिरफ्तार भी किया गया है। सीओ ने बताया कि इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी गई है। निर्देश मिलने पर बग्रतर कार्रवाई की जायेगी। प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी चल रही है। बतातें चले कि बगहां एसडीएम के आदेश पर अनुमंडल क्षेत्रों में जन वितरण व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त चलाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।
एसएसबी के कमांडेन्ट सहायक कमांडेन्ट समेत 250 जवानों पर प्राथमिकी दर्ज
बगहां। हरा पेंड काटने वकई गंभीर आरोपों में एसएसबी के कमांडेन्ट सहायक कमांडेन्ट व 250 जवानो के विरुद्ध ग्रामीणें ने अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। नारायणा पुर निवासी सतिस वर्मा ने प्राथमिकी में आरोप लगाया हैं कि शुक्रवार की रात्रि 1130 बजे 21 वीं बटालिन के सहायक कमांडेन्ट अशोक टेªनिंग वाले 250 जवानों को लेकर उसके परिसर में घुस कर आम का पेड कटवा दिया और उसको ट्रक पर लाद कर ले गये। मना करने पर कहा कि तुमको जहां जाना है जाओ। वहीं दूारी प्राथमिकी में नारायणापुर निवासी प्रशांत वर्मा ने पटखौली ओपी के थानाध्यक्ष किशोरी चैधरी ने बताया कि प्राथमिकी में वन विभाग की ओ से लगाये गये पेंड व चापाकल के हैंडिल व मुंडा एवं दूकान में रखे गये समानों को उठा ले गये। इसमें कमांडेन्ट व सहायक कमांडेन्ट का का भी नाम शामिल हैं थानाध्यक्ष ने बताया कि प््राथमिकी दर्ज कर मरमले की जांच पडताल की जा रही है। मोबाइल से पुछे जानेपर एसएसबी कमांडेन्ट नंद राम ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। जांच के बाद हीं चलेगा की मामला क्या है। वहीं सहायक कमांडेन्ट जीतेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मैं स्वयं इसका जांच कर रहा हुॅं। जांच के बाद हीं सत्य क्या है पता चलेगा। वैसे भारत लेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी लोगों को सुरक्षा के लिय है ना कि सरकारी व ग्रामीणेंा की संपति केा नुकसान पहुॅंचाने के लिए।
आरोपित पिकअप भान के मालिक सह चालक को जेल
बेतिया (प.च.)। मनुआपुल पुलिस ने आरोपित पिकअप वैन के मालिक सह चालक को सडक दुर्घटना में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बेतिया नरकटियागंज मुख्य पथ पर मेहदियाबारी गांव के पास पिकअप वैन ने एक बाइक को ठोकर मार दी। जिसमें बाइक चालक समेत दो लोग घायल हो गये। घायलों को स्थानीय एमजेके अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल किया गया। यहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। यह घटना शुक्रवार की है। पुलिस ने घटना स्थल से पिकअप वैन को जब्त कर उसके मालिक सह चालक को गिरफ्तार कर लिया। जेल भेजा गया आरोपि चनपटिया थानाक्षेत्र के लखौरा गांव निवासी धन्जय दूबे है। दसकी पुष्टी थानाध्यक्ष आरके सिेह ने की है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें