चारा घोटाला फैसले का भाजपा ने किया स्वागत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 30 सितंबर 2013

चारा घोटाला फैसले का भाजपा ने किया स्वागत

rajiv pratap rudy
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला मामले में दोषी करार दिए जाने का स्वागत किया है। भाजपा ने सोमवार को आए इस फैसले को बिहार की जनता के लिए न्याय का दिन करार दिया है। भाजपा नेता राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा, "यह ऐतिहासिक फैसला है और 10 करोड़ बिहारी जनता के लिए न्याय का दिन है।" रूड़ी ने कहा कि, न्याय में देरी हुई है, लेकिन यह महत्वपूर्ण फैसला है। 

उन्होंने कहा, "संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के साथ राजनीतिक गठबंधन के जरिए वह खुद को कई सालों से बचा रहे थे।" भाजपा नेता को उम्मीद है कि 2जी स्पेक्ट्रम, राष्ट्रमंडल खेल और कोयला ब्लॉक आवंटन जैसे घोटालों में लिप्त रहे राजनेताओं को भी इसी तरह दोषी ठहराया जाएगा।  चारा घोटाला मामले में सजा की घोषणा तीन अक्टूबर को की जाएगी। 

कोई टिप्पणी नहीं: