भारत को पोलियों मुक्त करने के लिए सरकार पोलियो उन्मूलन अभियान चल रही है, लेकिन पश्चिम बंगल में बच्चों के लिए ये 'दो बूंद जिंदगी की' उनके लिए मौत का सबव बन गई। राजधानी कोलकाता से 80 किलोमीटर दूर आरामबाग इलाके में गलत टीका लगाए जाने से 67 बच्चे बीमार हो गए। पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य व्यवस्था पहले से ही सवालों के घेरे में है। ऐसे में सरकार की ओर से की गई इस लापरवाही ने लोगों के होश उड़ा दिए। जहां पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत पांच साल से छोटे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जानी थी, वहां इन बच्चों को हेपेटाइटिस-बी का टीका लगा दिया गया। आरामबाग इलाके के हुबली जिले में पल्स पोलियो की जगह हेपेटाइटिस-बी की खुराक पीकर 67 बच्चे बीमार हो गए हैं।
यह घटना जिले के गोघाट पल्स पोलियो केंद्र की है। गलत खुराक दिए जाने से बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। बीमार बच्चों को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरामबाग चिकित्सा स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबित केन्द्र पर 114 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक की जगह हेपेटाइटिस-बी की दवा दे दी गई थी। जब एक पिता ने इस पर सवाल उठाया तो स्वास्थकर्मियों को अपनी गलती का अहसास हुआ। फौरन बीमार 67 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल अधिकतर बच्चे खतरे से बाहर हैं। मामले की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं। इसके साथ ही इस मामले में 6 स्वास्थ्यकर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें