आसाराम के आश्रम को जमीन देने पर दिग्विजय को अफसोस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 16 सितंबर 2013

आसाराम के आश्रम को जमीन देने पर दिग्विजय को अफसोस


digvijay singh
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में आध्यात्मिक गुरु आसाराम बापू को आश्रम के लिए इंदौर में जमीन देने के अपने फैसले पर अफसोस जताया है। साथ ही राज्य सरकार से आश्रम के लिए दिए गए पट्टे को रद्द करने की मांग की है। मध्य प्रदेश के शाजापुर में रविवार को सिंह ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि आसाराम के आश्रम को जमीन देने का उनका फैसला गलत था, वर्ष 1997-98 में कांग्रेस और भाजपा से जुड़े लोग उनके पास आए थे। उन लेागों के अनुरोध पर ही आसाराम के आश्रम के लिए इंदौर में जमीन दी गई थी। 

सिंह ने आगे कहा कि वे नहीं जानते थे कि आसाराम ऐसा व्यक्ति है, जमीन तो संत के नाम पर दी गई थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान शिवराज सिंह चौहान सरकार को तत्काल आश्रम के लिए दी गई जमीन का पट्टा रद्द कर देना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं: