भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार एवं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में 15 अक्टूबर को चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक श्रीकांत शर्मा ने बताया कि मोदी की पहली रैली 15 अक्टूबर को कानपुर में होगी। इस रैली में उनके साथ पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह तथा पार्टी के अन्य केन्द्रीय एवं प्रदेश स्तर के नेता भी उपस्थित होंगे।
मोदी की दूसरी रैली झांसी में 25 अक्टूबर को और बहराइच में 8 नवंबर को होगी। माना जा रहा है कि इन रैलियों में वह केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील सरकार की नीतियों और राज्य में समाजवादी पार्टी की सरकार पर जमकर हल्ला बोलेंगे।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें