मोहन सिंह के निधन पर मुलायम, अखिलेश दुखी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 22 सितंबर 2013

मोहन सिंह के निधन पर मुलायम, अखिलेश दुखी


mohan singh
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सांसद मोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। 70 वर्षीय मोहन सिंह सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद थे। मोहन सिंह का रविवार दोपहर दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से वह एम्स में भर्ती थे।

सपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि मोहन सिंह के निधन की सूचना मिलते ही सपा के राज्य मुख्यालय (लखनऊ) में झंडा आधा झुका दिया गया। हमारे नेता मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने श्रद्घांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मोहन सिंह का निधन अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाजवादी विचारधारा के लिए लगा दिया। उनकी कमी हमेशा खलेगी। चौधरी ने कहा कि मोहन सिंह जी के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए सोमवार सुबह सपा के राज्य मुख्यालय (लखनऊ) में रखा जाएगा। उसके बाद पार्थिव शरीर को उनके गृह जनपद देवरिया ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: