स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी से दोगुनी ऊंची बनेगी पटेल की प्रतिमा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 16 सितंबर 2013

स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी से दोगुनी ऊंची बनेगी पटेल की प्रतिमा


narendra modi
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि वह लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की ऐसी लौह प्रतिमा स्थापित करना चाहते हैं, जो दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी से दोगुनी ऊंची होगी। 

मोदी ने कहा कि सरदार पटेल किसान थे और लौहपुरुष थे और उन्होंने पूरे देश को एकता के सूत्र में जोड़ा था, इसलिए उनकी प्रतिमा के निर्माण के लिए देश के किसानों से 'फाल' एकत्र करके उसके लोहे को गलाकर प्रतिमा का निर्माण होगा। मोदी ने कहा कि इसके निर्माण के लिए पूरे देश के हर गांव से केवल 200 से 300 ग्राम लोहे के टुकड़े की जरूरत होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: