राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला मामले में सजा होने के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि देश के राजनेताओं की विश्वसनीयता संकट में है। राजद प्रमुख को सोमवार को रांची की एक विशेष सीबीआई अदालत ने चारा घोटाला के पांच मामलों में दोषी करार दिया है।
मर्चेट चैंबर ऑफ कामर्स के एक कार्यक्रम से अलग राजनाथ सिंह ने कहा, "हम अदालत के फैसले पर टिप्पणी नहीं करते। हम इसे मन से स्वीकार करते हैं।" उन्होंने कहा, "देश में इस समय राजनेताओं के संदर्भ में विश्वसनीयता का संकट है। और मेरा मानना है कि इस बात को सुनिश्चित करने की जरूरत है कि राजनेता ऐसी किसी चीज में लिप्त नहीं होंगे जो उनको बदनाम कर सकती है।"
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें