सुपर 30 के छात्रों जापान में पढ़ाई का न्योता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 11 सितंबर 2013

सुपर 30 के छात्रों जापान में पढ़ाई का न्योता


super 30
निर्धन छात्रों को भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान (आईआईटी) की प्रवेश परीक्षा की नि:शुल्क तैयारी कराने के लिए चर्चित संस्थान, सुपर 30 के छात्र अब जापान में उच्च शिक्षा ग्रहण करने जा सकते हैं। जापान के टोक्यो विश्वविद्यालय के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को सुपर 30 परिसर में आकर यहां के छात्रों को जापान में पढ़ाई का न्योता दिया। टोक्यो विश्वविद्यालय के प्रोजेक्ट एसोसिएट, प्रोफेसर डॉ. जॉनथन वुडवर्ड के नेतृत्व में तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सुपर 30 परिसर का दौरा करने के बाद कहा, "हम गणितज्ञ आनंद कुमार के प्रयासों से अभिभूत हैं। जापानी मीडिया द्वारा हम सुपर 30 के बारे मंे लगातार खबरें पढ़ते और देखते रहे हैं। यहां आकर यहां के बच्चों से मिलकर ऐसा लगा कि प्रतिभा को सिर्फ अवसर की तलाश होती है। जापान में हम यहां के प्रतिभावान बच्चों को उच्चतर पढ़ाई के लिए आमंत्रित करते हैं। सुपर 30 के बच्चे टोक्यो विश्वविद्यालय से अपनी उच्चतर शिक्षा प्राप्त करेंगे, जो जापान के लिए खुशी और गर्व की बात होगी।" 

वुडवर्ड जापान के टोक्यो विश्वविद्यालय में रसायन शास्त्र विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। उनके साथ टोक्यो विश्वविद्यालय के निदेशक हिरोशी योशीनो और प्रोजेक्ट पदाधिकारी टोकोको यहाशी ने भी सुपर 30 के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की।  हिरोशी योशीनो ने इस मौके पर कहा कि इसी वर्ष हमने टोक्यो विश्वविद्यालय में आनंद को आमंत्रित किया था। वहां इनके संबोधन को बहुत सराहा गया था और भारतीय मूल के छात्रों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ा। योशीनो ने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों को पूर्ण छात्रवृति भी देगी। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी भाषा के भी पाठ्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं, जिस कारण भाषाई दिक्कत भी दूर रहेगा। 

उन्होंने आनंद के शिक्षा मॉडल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस मॉडल का जापान में अध्ययन किया जा रहा है। जापानी प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि टोक्यो विश्वविद्यालय दुनिया के 10 प्रमुख विश्वविद्यालयों में से है, जबकि उच्च्तर शिक्षा के लिए अमेरिका और ब्रिटेन की तुलना में फीस यहां कम है।  उल्लेखनीय है कि जापान मंे सुपर 30 के प्रयासों की लगातार प्रशंसा होती रही है। जापानी अर्थशास्त्री योइची इटोह ने सबसे पहले आनंद के सुपर 30 पर एक फिल्म बनाई थी। इसके बाद एनएचके चैनल के निर्माता इमिको अमागावा ने एक घंटे का वृत्तचित्र सुपर 30 पर बनाया था। 

जापानी प्रतिनिधिमंडल के सुपर 30 के दौरे से प्रसन्न आनंद ने कहा कि यह खुशी की बात है कि जापान के साथ-साथ दुनिया के कई देशों के लोग आज सुपर 30 की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उन्हें भरोसा है कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को जापान में पढ़ने का अवसर मिलेगा, जो यहां के बच्चों के लिए शुभ संकेत है। 

कोई टिप्पणी नहीं: