मध्य प्रदेश के हरदा में दंगे, लगा कर्फ्यू. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 20 सितंबर 2013

मध्य प्रदेश के हरदा में दंगे, लगा कर्फ्यू.

mp map
मध्य प्रदेश के हरदा जिले में दो गुटों के बीच पनपे विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया है. पथराव के साथ आगजनी के कारण बढ़ते तनाव को देखते हुए खिरकिया गांव में कर्फ्यू लगा दिया गया है. पथराव में पुलिस के 12 जवान घायल हुए हैं.

पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार छीपाबड थाना क्षेत्र में दो समुदायों में गुरुवार की दोपहर विवाद हो गया. इस विवाद ने कुछ ही देर में हिंसा का रूप ले लिया, और दोनों समुदायों की तरफ से पथराव व आगजनी होने लगी. इस हिंसा में 10 से ज्यादा दुकानें आग के हवाले कर दी गई हैं, वहीं कई वाहन भी जला दिए गए हैं. उपद्रवियों ने एक दूसरे समुदाय के साथ-साथ पुलिस बल पर भी पथराव किया.

पुलिस अधीक्षक के अनुसार पथराव में 12 पुलिस जवानों को चोटें आई हैं. तीन उपद्रवियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. वहीं पुलिस बल की तैनाती के साथ खिरकिया गांव व उसके सीमावर्ती गांव में कर्फ्यू लगा दिया गया है. पुलिस के अनुसार, फिलहाल हालात काबू में है.

कोई टिप्पणी नहीं: