दिल्ली पुलिस आंध्र प्रदेश के विभाजन के फैसले के खिलाफ पांच दिन से यहां आंध्र भवन परिसर में अनशन पर बैठे तेलुगुदेशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू को शुक्रवार को जबरन उठाकर अस्पताल ले गई।
अनशन स्थल पर बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस अपराह्न साढ़े तीन बजे के करीब नायडू को एम्बुलेंस में निकटवर्ती राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गई। इस दौरान नायडू के समर्थकों ने कड़ा विरोध किया, लेकिन पुलिस ने इन लोगों को हल्का बल प्रयोग करके किनारे कर दिया।
आंध्र सरकार के स्थानीय आयुक्त ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को लिखित में शिकायत भेजकर कहा था कि नायडू बिना अनुमति के आंध्र प्रदेश भवन परिसर में अनशन पर बैठे हुए हैं। उन्हें भवन परिसर खाली करने का नोटिस भी दिया गया है, लेकिन वह हटने को राजी नहीं हैं।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें