बीजेपी में हर्षवर्द्धन मनमोहन सिंह : अरविंद केजरीवाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 24 अक्टूबर 2013

बीजेपी में हर्षवर्द्धन मनमोहन सिंह : अरविंद केजरीवाल

बीजेपी का मुख्यमंत्री प्रत्याशी घोषित होते ही दिल्ली के सियासी माहौल में गर्मी आ गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार डॉ. हर्षवर्द्धन पर बुधवाक को करारा हमला करते हुए उन पर अपनी पार्टी शासित निगमों में कथित भ्रष्टाचार पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया।

'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा, 'क्या दिल्ली बीजेपी में हर्षवर्द्धन मनमोहन सिंह नहीं हैं?' हर्षवर्द्धन की मनमोहन सिंह से तुलना करते हुए केजरीवाल ने लिखा,'भ्रष्ट कांग्रेस ने केंद्र में सिंह को अपना चेहरा बनाया। मनमोहन पार्टी एवं अपनी सरकार में भ्रष्टाचार रोक पाने में विफल रहे। भ्रष्ट बीजेपी ने अब दिल्ली में हर्षवर्द्धन को अपना चेहरा बनाया है। हर्षवर्द्धन ने एमसीडी में बीजेपी के भ्रष्टाचार को रोकने के लिए इन सालों में क्या किया?'

अनिश्चितता खत्म करने के लिए बीजेपी के संसदीय बोर्ड ने प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल के कड़े विरोध के बावजूद बुधवार को हर्षवर्द्धन को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया। गोयल ने इस पद के लिए दावेदारी की थी। दिल्ली में चार दिसंबर को विधानसभा चुनाव हैं।

पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने यहां संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की और बताया कि यह फैसला सर्वसम्मत है तथा गोयल से भी सहमति ली गयी। गोयल के बजाय हर्षवर्द्धन को बीजेपी के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के पार्टी के फैसले पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा, 'क्या बीजेपी ने अब मान लिया है कि विजय गोयल भ्रष्ट हैं।' आप प्रवक्ता मनीष सिसौदिया ने कहा, 'वर्ष 2010 में हर्षवर्द्धन ने दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की भूरि-भूरि प्रशंसा की थी और कहा था कि दिल्लीवासी उन्हें बतौर मुख्यमंत्री पाकर खुशनसीब हैं। अब वह उनके खिलाफ क्यों चुनाव लड़ रहे हैं?' उन्होंने कहा कि इससे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में बीजेपी की मंशा का पता चलता है। आप कार्यकर्ता कुमार विश्वास ने ट्विटर पर बीजेपी की आलोचना की और कहा, 'भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई यानी आपस में ही एक दूसरे से लड़ना है। विजय ही विजय है??'

कोई टिप्पणी नहीं: