त्रिपोली के होटल से लीबिया के प्रधानमंत्री का अपहरण. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 10 अक्टूबर 2013

त्रिपोली के होटल से लीबिया के प्रधानमंत्री का अपहरण.

विद्रोहियों ने लीबिया के प्रधानमंत्री अली जिदान का अपहरण कर लिया है। विद्रोही उन्हें किसी अज्ञात जगह पर ले गए हैं। अपहरण होते ही होटल प्रशासन ने यह जानकारी मीडिया को दी।

हथियारबंद लोग कारों से होटल आए थे और अली जिदान को अगवा कर अपने साथ ले गए। इस संबंध में प्रधानमंत्री के सेक्रेटरी और मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने कोई टिप्पणी नहीं की।

लीबिया में करीब 2 साल से भी ज्यादा समय से गृहयुद्ध चल रहा है। विद्रोही और सरकार आमने-सामने हैं। लीबिया के तानाशाह कर्नल मुअम्मर गद्दाफी की अक्तूबर 2011 में विद्रोही बेरहमी से हत्या कर चुके हैं। इसके बाद से ही ये देश गृहयुद्ध की आग में झुलस रहे हैं। अब पीएम के अपहरण ने देश को नए संकट में डाल दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: