कांग्रेस कर्ज सीमा बढ़ाने में नाकाम रही तो देश मंदी में जा सकता है : ओबामा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 9 अक्टूबर 2013

कांग्रेस कर्ज सीमा बढ़ाने में नाकाम रही तो देश मंदी में जा सकता है : ओबामा

अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने चेतावनी दी है कि अगर अमरीकी कांग्रेस कर्ज सीमा बढ़ाने में नाकाम रही तो देश मंदी में जा सकता है.लेकिन रिपब्लिकन नेता अपने पुराने रुख़ पर क़ायम हैं. प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन नेता जॉन बोएनर ने इस मुद्दे पर बातचीत की जरुरत बताई है. लेकिन उन्होंने राष्ट्रपति ओबामा पर ये भी आरोप लगाया कि वो चाहते हैं कि रिपब्लिकन बिना शर्त इस मामले पर हथियार डाल दें.

बराक ओबामा के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने अमरीकी संसद से अपील की है वो कर्ज सीमा को बढ़ा दे. राष्ट्रपति और आईएमएफ का कहना है कि अगर ऐसा करने में कांग्रेस विफल होती है तो इससे देश में फिर आर्थिक मंदी आ जाएगी. एक संवाददाता सम्मेलन में ओबामा ने जोर देकर कहा कि ऐसा होने पर दुनिया का अमरीका पर भरोसा कम होगा और इससे कर्ज लेने की कीमतों में स्थायी तौर पर बढ़ोत्तरी होगी. उन्होंने आरोप लगाया कि रिपब्लिकन इस मामले पर 'फिरौती' चाह रहे हैं. कांग्रेस के पास इस क्लिक करें कर्ज सीमा को बढ़ाने की समय सीमा अब नौ दिन की है. इस बीच ओबामा ने कहा है कि वो बजट के मुद्दे पर रिपब्लिकन पार्टी से बातचीत करने के लिए तैयार हैं. लेकिन उन्होंने एक शर्त भी रखी है. उनका कहना है कि ये बातचीत तब तक संभव नहीं हो सकती जब तक वे अर्थव्यवस्था को लेकर जो खतरा हो उसे खत्म करने को सहमत नहीं हो जाते.

पिछले हफ्ते बजट पर कांग्रेस के साथ सहमति नहीं बन पाई थी जिसके बाद अमरीकी सरकार में क्लिक करें कामबंदी शुरु हो गई. रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं ने मंगलवार को ओबामा से इस मुद्दे पर गतिरोध खत्म करने के लिए बातचीत की बात दोहराई. व्हाइट हाउस में ओबामा ने कहा कि उन्होंने जॉन बोएनर से बात की है और वे उनसे और अन्य रिपब्लिकन सदस्यों से भी किसी भी मुद्दे पर 'बातचीत करने को लेकर तैयार हैं.' लेकिन ओबामा का कहना था कि कोई भी बातचीत चाहे वो सरकारी कामबंदी पर हो या कर्ज सीमा पर, वो अमरीकी लोगों के कामबंदी या आर्थिक अव्यवस्था के खतरे से परे होनी चाहिए. अमरीकी और विदेशी अधिकारी इस बात की चेतावनी दे रहे हैं कि अगर अमरीका अपना कर्ज नहीं चुकाता तो उसके आर्थिक परिणाम ठीक नहीं होगें.


कोई टिप्पणी नहीं: