ओबामा ने संसद से की अपील,बजट पारित करे वरना अर्थव्यवस्था बंद हो जाएगी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 13 अक्टूबर 2013

ओबामा ने संसद से की अपील,बजट पारित करे वरना अर्थव्यवस्था बंद हो जाएगी.

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सरकारी ऋणों के चूक का खतरा नजदीक आते देख शनिवार को संसद से अपील कि वह बजट जल्द पारित करे और विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी सरकार की ऋण सीमा बढ़ाने को तैयार हो। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो आर्थिक बंदी हो जाएगी। बजट पास न होने के कारण तमाम सरकारी विभागों का काम काज 20 दिन से बंद है। ओबामा ने सरकार के बंद होने के 20वें दिन शनिवार को कहा कि आइए हम बजट पारित करें और लोगों के फिर काम पर बुलाएं तथा इस रिपब्लिकन बंदी को खत्म करें। हम अपने बिलों का भुगतान करें और अर्थव्यवस्था को बंद होने से बचाएं।

ओबामा ने इस अभूतपूर्व संकट के समाधान के लिए देश के नाम अपने साप्ताहिक संदेश में रिपब्लिकन सांसदों के साथ पिछले दो दिन की अपनी बैठकों का ब्यौरा दिया। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं आप अपनी राजधानी में इस समय जो देख रहे हैं उससे परेशान हैं। लेकिन चूंकि राजनीतिक पैंतरेबाजी में बात आसानी से भुला दी जाती है या छोड़ दी जाती है, पर मैं आप को याद दिलाना चाहता हूं कि यह सामान्य बात नहीं है।

यदि 17 अक्टूबर तक ऋण सीमा नहीं बढ़ी तो अमेरिका कर्ज चुकाने में चूक सकता है। आबामा ने कहा कि पिछले 17 साल में पहली बार हमारी सरकार बंद है। एक राजनीतिक पाटीं सन 1700 के बाद पहली बार सरकार को ऋण भुगतान में चूक के खतरे में डाल रही है। इसी लिए हमें इसे खत्म करना है। इस लिए नहीं कि यह केवल खतरनाक है बल्कि यह स्वशासन की हमारी असाधारण व्यवस्था में लोगों का विश्वास खत्म करने वाली बात हो रही है। यह सबसे लिए दुखद है। राष्ट्रपति ने इस स्थिति के लिए रिपब्लिकन पार्टी को जिम्मेदार बताया।

कोई टिप्पणी नहीं: