बिहार की राजधानी पटना में 27 अक्टूबर को होने वाली नरेंद्र मोदी की रैली पर मचा सियासी घमासान थम गया है। गुरुवार को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने बीजेपी के आग्रह को स्वीकारते हुए 27 तारीख को अपना बिहार का क्रार्यक्रम रद्द कर दिया है। राष्ट्रपति अब 26 अक्टूबर को पटना जाएंगे और उसी दिन वापस दिल्ली लौट आएंगे। बीजेपी ने इसके लिए राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया है और कहा है कि पार्टी कार्यकर्ता 26 को राष्ट्रपति और 27 को नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत करेंगे।
पटना में 27 अक्टूबर को बीजेपी की प्रस्तावित हुंकार रैली के दिन ही बिहार सरकार ने राष्ट्रपति का कार्यक्रम रखा दिया था। बीजेपी ने इसे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की साजिश करार दिया था। बीजेपी ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार जानबूझकर 27 अक्टूबर को राष्ट्रपति का कार्यक्रम रख रहे हैं। वह (नीतीश) नरेंद्र मोदी की रैली डिस्टर्ब करना चाहते हैं। इसके बाद से बिहार में बीजेपी और जेडी(यू) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौड़ शुरू हो गया।
गुरुवार को बीजेपी के शाहनवाज हुसैन और राजीव प्रताप रूड़ी राष्ट्रपति से मिलने गए। दोनों ने राष्ट्रपति से 27 अक्टूबर को बिहार नहीं जाने का आग्रह किया। राष्ट्रपति ने बीजेपी के आग्रह पर 27 अक्टूबर का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया। बीजेपी के महासचिव राजीव प्रताप रूड़ी ने बताया कि राष्ट्रपति अब 26 अक्टूबर को पटना जाएंगे और उसी दिन वापस दिल्ली लौट आएंगे।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें