चंपारण (बिहार) की खबर (11 अक्तूबर ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2013

चंपारण (बिहार) की खबर (11 अक्तूबर )

सम्पूर्ण क्रान्ति के प्रणेता,जयप्रकाश युवाओ के प्रेरणास्रोत

jp jayanti narkatiaganj
नरकटियागंज(अवधेश कुमार शर्मा) भारत के बिहारी सपूत लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयन्ती समारोह पूर्वक छात्र समागम के बैनरतले शिवगंज मध्य विद्यालय के परिसर में मनाया गया। उक्त जयन्ती समारोह का उद्घाटन जिला परिषद बेतिया की अध्यक्ष रेणु देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया, उनके साथ दीप प्रज्जवलित करने वालों में लोकनायक के छात्रयुवा संघर्ष वाहिनी के प्रो.प्रकाश, छात्र समागम के प्रदेश उपाध्यक्ष मनौवर आलम, प्रदेश सचिव शाहनवाज रिजवान, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के दिलीप कुमार मुख्य रूप से दिखे। कार्यक्रम के अतिथि प्रो.प्रकाश ने कहा कि युवा पीढी को विपरीत परिस्थितियों अडिग रहने की कला जयप्रकाश जी से सीखने की आवश्यकता है। आज के राजनीतिक संदर्भ में श्री प्रकाश ने कहा कि नीतिया विलुप्त हो गयी है और बच गयी है राजसत्ता, इसलिए राष्ट्रीयता और राजनीति को जीवन्त करने के लिए लोकनायक के बताये मार्ग पर चलकर युवा राजनीति की बागडोर अपने हाथों में लें। मनौवर आलम ने कहा कि भारत का भविष्य युवाओं के हाथ में होनी चाहिए। शाहनवाज रिजवान ने कहा कि ईमानदारी व निष्ठापूर्वक काम कर हम लोकनायक को सच्ची श्रद्धांजलि दे पायेंगे। जद यु के अब्बास अंसारी ने कहा कि जेपी सभी वर्ग के लोगों के अजीज रहे। युवा उनके प्रति उनकी सादगी के दिवाने रहे, इसलिए प्रबल विरोधी इन्दिरा गाँधी भी उनकी तारीफ किया करती थी। दिलीप कुमार और मुकुन्द मुरारी राम ने कहा कि सम्पूर्ण क्रान्ति तभी सम्भव है, जब जेपी की विचारधारा को हम अपने निजी जीवन में अंगीकार करे। इनके अलावे ओमजी मिश्र, सरफराज आलम, प्रवीर कुमार, म.काबिस, कुणाल यादव ने भी जेपी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

यात्री का शव बरामद

नरकटियागंज (अवधेश कुमार शर्मा) राजकीय रेल पुलिस नरकटियागंज के क्षेत्रान्तर्गत वाल्मीकिनगर रोड रेलवे स्टेशन से गोरखपुर जाने वाले ट्रैक पर (मदनपुर माई स्थान) भमसा नदी पुल के पास एक व्यक्ति का शव जीआरपी ने बरामद किया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जीआरपी थानाध्यक्ष बासुदेव राय ने बताया कि उक्त यात्री किसी ट्रेन से गीरकर मरा होगा। वैसे राजकीय रेल पुलिस ने मृतक के शव का बगहा मे पोस्टमाॅर्टम कराने को भेज दिया है। श्री राय ने बताया कि मृतक की पहचान विश्वेसर मुखिया के रूप में की गयी है, जो जनकपुर नेपाल के जलेश्वर थानाक्षेत्र का बताया गया है। पुलिस ने इस संबंध में एक युडी केस दर्ज कर लिया है और विभागीय कार्रवाई कर रही है। अगर मृतक के परिजन आयेंगे तो शव उनके हवाले कर दिया जाएगा अन्यथा हिन्दू रीतिरिवाज के साथ उसका अन्त संस्कार कर दिया जाएगा।

नशाखुरानी के विरूद्ध जीआरपी का जागरूकता अभियान

नरकटियागंज (अवधेश कुमार शर्मा) बिहार के लोक आस्था का महापर्व छठ, दीपावली और दशहरा को लेकर बिहार आने वाली सभी गाडि़याँ खचाखच भरी आ रही है। इसी का लाभ उठाने को लेकर नशाखुरानी गिरोह भी सक्रिय हो गये है। उनपर अंकुश लगाने की दिशा में कार्य करते हुए राजकीय रेल पुलिस ने यात्री जागरूकता अभियान चला रही है। इस क्रम में अनजान व्यक्ति से खानपान की सामग्री नहीं लेने, धार्मिकता के नाम पर किसी प्रकार की सामग्री ग्रहण नहीं करना, विशेषकर स्लीपर कोच में वेटिंग टिकट वालों को सीट देकर कतिपय तत्व उनसे सहानुभूति जताकर नशाखुरानी का शिकार बनाते है। स्टेशन पर किसी अनजान व्यक्ति को गन्तव्य स्थान के बारे में जानकारी न दें। किसी अपरिचित व्यक्ति से ट्रेन में यात्रा के दौरान दोस्त नहीं बनाए यदि ऐसा करते भी है, तो उसका  दिया कोई खाद्य पदार्थ का भक्षण नहीं करें। शौचालय जाने के समय किसी को अपना सामान देखते रहने को नहीं कहें। यदि किसी यात्री को कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नज़र आये तो इसकी जानकारी कोच अटेन्डेन्ट, टीटीई के अलावे जीआरपी नरकटियागंज 9431722710, मुजफ्फरपुर 9431822707, समस्तीपुर 9431822708, सिवान 9431822715, छपरा 9431822414 और रेल पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरपुर के नियंत्रण कक्ष 9473197623 को दर्शाये गये नम्बर पर अविलम्ब दे सकते है

महिला जख्मी

narkatiaganj
नरकटियागंज (अवधेश कुमार शर्मा) स्थानीय शिकारपुर थाना के पकड़ी क्षेत्र में दो पक्षों में हुए संघर्ष में एक महिला के जख्मी होने की खबर है। बताते है कि आपसी विवाद को लेकर अलिशेर मियाँ ने शमसा देवी की जमकर धुनाई कर दी जिससे उसके मुँह से खून आ गया। शमसा ने इसकी सूचना शिकारपुर पुलिस को दी, पुलिस ने शमसा को सरकारी अस्पताल भेजा जहाँ उसका इलाज किया गया।






डोली आयी और पट खुलने के साथ पूजा अर्चना प्रारंभ

narkatiaganj
नरकटियागंज (अवधेश कुमार शर्मा) शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में आज नवरात्री की अधीष्ठात्री देवी माँ की डोली श्रद्धालुओं ने लाकर स्थापित किया और इसी के साथ सभी पूजा पंडालों में बनी प्रतिमाओं के नेत्रपटल खुल गये और पूजा अर्चना प्रारंभ हो गयी। पूजा पंडालों के अलावे विभिन्न मंदिरों में महिला, पुरूष व बालाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गौरतलब है कि सभी पूजा पण्डालों के अध्यक्ष व कतिपय कार्यकर्ताओं पर घारा 107 के तहत पुलिस ने कार्रवाई की अलबत्ता वे सभी आज शिकारपुर थाना परिसर में एकत्र दिखे और बेबश पुलिस कुछ नहीं कर सकी। ध्यानदेने योग्य यह कि एक पूजा पंडाल के अध्यक्ष पद पर स्वयं शिकारपुर थानाध्यक्ष रामनरेश पासवान है। अवध किशोर सिन्हा(पत्रकार) पर धारा 107 के तहत कार्रवाई की गयी है, जबकि एक अन्य पत्रकार को कार्रवाई मुक्त रखा गया है। पुलिसिया कार्रवाई मे वरीय नागरिकों को भी नहीं बख्शा गया है। पुलिस की उक्त कार्रवाई की पूरे क्षेत्र में निन्दा की जा रही है।

महिला झुलसी

नरकटियागंज(अवधेश कुमार शर्मा) अनुमण्डल के पिंडारी गाँव निवासी राजेश राय की पत्नी किरण देवी 22 वर्ष की आग से झुलसने की खबर मिली है। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि किरण खाना बनाने के दौरान जख्मी हो गयी। इधर नरकटियागंज सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान डाॅ. अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि उक्त महिला 90 प्रतिशत झुलस गयी ह,ै उसके बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर किया जा रहा है, हालाकि उसके बचने की उम्मीद काफी कम है। परिवार के लोगों ने केले के पत्ते में लपेट कर अस्पताल लाया था। उक्त महिला का गर्दन के उपर का हिस्सा छोड़ पूरा शरीर जल गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: