उत्तराखंड की विस्तृत खबर (12 अक्तूबर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 12 अक्टूबर 2013

उत्तराखंड की विस्तृत खबर (12 अक्तूबर)

पुलिस ने दशहरा मेले के लिए कसी कमर

देहरादून, 12 अक्टूबर (राजेन्द्र जोशी)। रविवार को राजधानी दून में मनाए जाने वाले दशहरा पर्व के लिए जहां दूनवासियों मे गजब का उत्साह है वहीं पुलिस प्रशासन ने भी शांतिपूर्ण मेले की तैयारियों को पूरा कर लिया है। दून में परेड मैदान सहित रायपुर एवं अन्य स्थानों पर रावण दहन का आयोजन होता है। जहां नवरात्र का पर्व अब विदाई की ओर है और दशहरे की तैयारियां जोरों पर है। रविवार को परेड मैदान में रावण, कंुभकरण एवं मेघनाथ के पुतले फूंके जाएंेगे। दशहरे के पर्व को देखते हुए परेड मैदान को किले में तब्दील किया गया है जिसमें आने वाले लोगों को कड़ी सुरक्षा के बाद ही अंदर प्रवेश करने दिया जाएगा। इसके लिए प्रवेश द्वारों पर मैटल डिटैक्टर लगाने का भी प्रबंध किया जाएगा, जबकि मेला स्थल पर किसी भी प्रकार के आग्नेयास्त्र या ज्वलनशील पदार्थ ले जाने की अनुमति नहंीं होगी। मेला स्थल पर किसी भी आकस्मिक घटना से निपटने के लिए दमकल की गाडि़यों के साथ ही स्वास्थ्य सुरक्षा प्रबंध एवं भारी संख्या मंे पुलिस बल भी मौजूद रहेगा। छेड़छाड़ की घटनाओं से निपटने के लिए सादी वर्दी में महिला पुलिस बल भी तैनात रहेेगी। मेले के दौरान जाम की स्थिति से निपटने के लिए भी खासे प्रबंध किए गए हैं। परेड मैदान की ओर वाहनों को आने नहीं दिया जाएगा और दिन में 12 बजे के बाद से यातायात व्यवस्थाओं में परिवर्तन लागू हो जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने मेले में आने वाले लोगांे से अपील की है कि वे अपने साथ मेला स्थल पर सामान लाने से बचें। 

बस खाई में गिरी एक की मौत

देहरादून, 12 अक्टूबर (राजेन्द्र जोशी)। शनिवार सुबह  त्यूनी से विकासनगर आ रही यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि 22 लोग घायल हो गए। घायलांे में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हंे दून अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह एक यात्री बस त्यूनी से विकासनगर के लिए चली थी। बस में स्थानीय लोग सवार थे। इसी दौरान लगभग साढे सात बजे यह बस त्यूनी से छः किलोमीटर आगे रिसानू गांव के पास एक बैंड पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई मंे जा गिरी। बस के गिरते ही उसमें सवार लोगों में चीख पुकार मच गयी। वहीं से गुजरते कुछ राहगिरों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। वहीं बस के गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खाई मंें उतर कर राहत कार्य शुरू किया। कुछ देर बाद पुलिस और 108 भी मौके पर पहुंची तथा बस में फंसे लोगों केा बाहर निकाल कर उन्हें अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार बस में लगभग तीस यात्री सवार थे जिनमें से एक की मौत हो गयी है और तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। 17 लोगों को भी चोटे आई हैं लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। फिलहाल दुर्घटना का कारण पता नहीं चल पाया है।

सभी को डा. राम मनोहर के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत: बड़थ्वाल

vinod barthwal
देहरादून, 12 अक्टूबर (राजेन्द्र जोशी)। डा. राम मनोहर लोहिया ने सामाजिक अन्याय व शोषण के विरूद्ध जीवन पर्यन्त संघर्ष किया, और सभी को उनके बताये हुए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है, यह बातें समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अčयक्ष विनोद बडथ्वाल कही। उन्होंने कहा कि सपा के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता का परिचय देते हुए आगे आना होगा। उनका निधन 12 अक्टूबर 1967 में हुआ था। शनिवार को यहां पार्टी के परेड ग्राउंड स्थित में डा. राम मनोहर लोहिया के की 46वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यŲम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि डा. लोहिया ने हमेशा अन्याय व शोषण का विरोध किया और वह सामाजिक परिवर्तन के
पक्षधर थे। डा. लोहिया ने संसद में अपने तर्कों व विद्धता से देश को प्रभावित किया। डा. लोहिया कहते थे कि जिंदा कौमे पांच वर्ष तक इंतजार नहीं करती है और उन्होंने भारत की राजनीति में गैर कांग्रेसवाद को जन्म दिया था, उन्होंने कहा कि डा. लोहिया कहते थे कि पिछड़ों, महिलाओं को 60 प्रतिशत स्थान मिलना चाहिए। उनका कहना है कि वर्ष 1967 में पहली बार डा. लोहिया ने गैर कांग्रेसी सरकार का गठन किया और उसी के अनुरूप सपा का गठन हुआ और सपा आज भी डा. लोहिया के आदर्शों पर चलकर कार्य कर रही है। भारत सरकार को उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए, कई बार यह मांग की जा रही है लेकिन केन्द्र सरकार इस दिशा में कोई čयान नहीं दे रही है जो चिंता का विषय है। उनका कहना है कि समानता, संपन्नता का देश बनाने के लिए डा. लोहिया ने कार्य किया है और सपा उनकी विरासत पर चलने व डा. लोहिया के सपनोंका भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है,इसके लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे है। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अčयक्ष डा. एस एन सचान ने कहा कि डा. लोहिया ने सप्त व्रफांति के सिद्धांतों को प्रतिपादित किया था, और देश में कांग्रेस के एकाधिकार को तोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा क डा. लोहिया के आदर्शों पर चलकर ही राष्टŖ को मजबूत बनाया जा सकता है और डा. लोहिया ने लीग आॅपफ नेशन में भी भारत की दुर्दशा पर पैम्पलेट फेके थे। इसके बाद वह जेल गये। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर महानगर अčयक्ष प्रदीप चैधरी, प्रदेश प्रवक्ता सुभाष पंवार, महानगर महिला अčयक्ष केसरजहां, डा. एच पी यादव, वी एस पंवार, लियाकत अब्बासी, ज्ञानचन्द यादव, कालू सिंह, मौ. हाफरा, राजेश रावत, अतुल शर्मा, सुभाष जसौरिया, नफीस अहमद, एस शुक्ला, आरिफ हुसैन वारसी, नसीम लददाफ आदि मौजूद थे।

चोरों ने व्यापारी के घर का ताला तोड़ किया लाखों पर हाथ साफ

देहरादून, 12 अक्टूबर (राजेन्द्र जोशी)। चोरों ने इस बार एक व्यापारी के घर के ताले तोड़ कर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। व्यापारी अपने परिवार के साथ दिल्ली गया हुआ था और जब लौट कर आया तो उसकी जमा पूंजी लुट चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की लेकिन चोरी से संबंध्ति कोई जानकारी हासिल नहीं हो पाई। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार नेहरू काॅलोनी थाना क्षेत्र लोअर राजीवनगर निवासी सुशील कुमार गुप्ता के बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी की गयी है। रिश्तेदारी में दिल्ली गया सुशील कुमार का परिवार शनिवार सुबह जब घर लौटा तो घर क ताले टूटे हुए पाए गए। चेारी की सूचना पुलिस को दी गयी जिस पर नेहरू काॅलोनी पुलिस मौके पर पहंुची और घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस को दी गयी शिकायत में सुशील कुुमार गुप्ता ने बताया कि चोरों ने उनके घर मंे घुसने के बाद आलमारी के लाॅकर तोड़कर  करीब तीन तोला सोना, डेढ़ तोला चांदी के जेवर चेारी कर लिए। इसके अलावा आलमारी में ही अस्सी हजार रूपए नगद भी रखे हुए थे जो कि चोरी कर लिए गए हैं। मालूम हेा कि दून मे इन दिनों एक ऐसा गिरोह काम कर रहा है जो कि बंद घरों की रेकी कर उसमें रखे सामान पर हाथ साफ कर देता है। हाल ही में पुलिस ने कुछ चोरियों का खुलासा भी किया था लेकिन बाजवूद इसके चोरियों की घटनाएं जारी है। नेहरू काॅलोनी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

जेब काटते दबोचा

देहरादून, 12 अक्टूबर (राजेन्द्र जोशी)। शनिवार को एक व्यक्ति की जेब काटकर फरार होने की कोशिश कर रहे जेबकतरे को लोगांे ने दबोच लिया और उसकी पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। ब्रहमपुरी निवासी कौशलेन्द्र लोहियानगर किसी काम से आए थे। यहां किसी ने उनकी जेब पर हाथ साफ कर दिया लेकिन कौशलेंद्र केा इसकी भनक लग गयी और उन्होंने हल्ला मचा दिया। भीड़ ने भागने का प्रयास कर रहे चोर को दबोच लिया और उसकी पिटाइ र दी। पूछताछ करने पर चोर ने अपना नाम राशिद निवासी लोहियानगर बताया। जेबकतरे के पास से चोरी किया गया पर्स बरामद कर लिया गया है। 

रजत कसाना बने चकराता थाना प्रभारी देहरादून

देहरादून, 12 अक्टूबर (राजेन्द्र जोशी)। शनिवार को तीन दिन से खाली पड़े चकराता थाने में राजपुर थाने के दरोगा रजत कसाना केा चकराता का नया थाना प्रभारी बना कर भेजा गया है। पुलिस कार्यालय से जारी आदेशों में तत्काल प्रभार संभालने के आदेश दिए गए हैं। मालूम हो कि इससे पूर्व धीरजमणि बलूनी चकराता थाने के प्रभारी थे जिन्हें नेहरू काॅलोनी स्थानांतरित कर थाना प्रभारी बनाया गया था। रजत कसाना इससे पूर्व उध्म सिंह नगर में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं और बतौर थाना प्रभारी उनकी यह पहली पोस्टिंग है।

दशहरा एवं नवरात्रि पर्व पर राज्यपाल की बधाई 

देहरादून, 12 अक्टूबर (राजेन्द्र जोशी)। उत्तराखण्ड के राज्यपाल डाॅ0 अज़ीज़ कुरैशी ने विजयादशमी/दशहरा एवं नवरात्रि पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के सभी नागरिकों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की है। इस शक्ति पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा है- बुराइयों पर अच्छाई की जीत के इस प्रतीक पर्व पर हम अपने भीतर निहित प्रेम, शांति, संतुष्टि, सहिष्णुता, त्याग तथा समरसता जैसे अच्छे गुणों से असहिष्णुता, हिंसा, स्वार्थ, नफरत तथा भेदभाव जैसी बुराईयों पर विजय पाने का प्रयास करके एक सभ्य व प्रगतिशील सामाजिक वातावरण के सृजन में सहयोग करें। 

सीएम ने किया शोक व्यक्त

देहरादून, 12 अक्टूबर (राजेन्द्र जोशी)। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने पत्रकार संजीव शर्मा के पिता श्री रमेश कुमार शर्मा के निधन पर शोक वयक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दुख की इस घड़ी में परिजनों को धैर्य प्रदान करने व दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की है। मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी आनंद बहुगुणा ने भी पत्रकार संजीव शर्मा के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

लैब कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार जारी

देहरादून, 12 अक्टूबर (राजेन्द्र जोशी)। राज्य कर्मचारियों, फील्ड कर्मचारियों के आंदोलन को अपना पूर्णरूप से समर्थन देते हुए लैब कर्मचारियों ने भी कार्य बहिष्कार को जारी रखा। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता आंदोलन को जारी रखा जायेगा, इससे अस्पतालों में मरीजों के खून की जांच नहीं हो पाई और मरीजों को परेशानियों  सामना करना पडा। शुŲवार को अपनी 26 सूत्रीय मांग को लेकर परेड ग्राउंड में Ųमिक अनशन पर बैठे राज्य कर्मचारियों के समर्थन में लैब कर्मचारियों ने भी अपना समर्थन देते हुए कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया और इससे सरकारी कामकाज पूर्ण रूप से ठप्प रहा, यहां तक कि चिकित्सालयों में मरीजों के खून की जांच नहीं हो पाई और मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पडा। धरने में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि पिछले काफी समय से उनकी मांगों पर आश्वासन मिले लेकिन आज तक किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हो पाई ह,ै जिससे लैब कर्मचारियों को भी आंदोलन का रूख अपनाना पड रहा है। वक्ताओं ने कहा कि अब सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ अपने आंदोलन के अंतर्गत 16 अक्टूबर से प्रदेश में सरकारी मशीनरी को ठप्प कर दिया जायेगा और इस दिन से अनिश्चितकालीन हडताल आरंभ कर दी जायेगी। धरने में ठाकुर प्रहलाद सिंह, प्रदीप कोहली, चैधरी ओमवीर सिंह, यूसी थपलियाल, आरएस बिष्ट, प्रेम कुमार, जगमोहन सिंह नेगी, नंद किशोर त्रिपाठी, दीपक पुरोहित, अरूण पांडे, शक्ति प्रसाद भटट, बीडी जोशी, भोपाल सिंह, अंजूबडोला, पीएल बडोनी सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद थे।

बारिश व सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ाई, लोग हुए गर्म कपडे निकालने को मजबूर

देहरादून, 12 अक्टूबर (राजेन्द्र जोशी)। शनिवार सुबह से राजčाानी देहरादून में बादल छाए रहे। कहीं-कहीं हल्की बारिश होने से मौसम में ठंड महसूस की गई। इस दौरान दूनवासी गरम कपडों में दिखाई दिए। इस पहले मौसम विभाग द्वारा ēदेश में शुŲवार से ही कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई थी। इसके साथ ही तकरीबन सभी जिलों में हल्की बारिश का होना भी बताया गया था। ऊंचाई वाले इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ने और दून में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई गई थी। गुरुवार को भी ēदेश में कई जगह हल्की बारिश रही। पंतनगर में सर्वाčिाक 44.4 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की गई। राजčाानी में भी दिन में लगभग पूरे वक्त बादल छाए रहे। आर्ęता का अčिाकतम ēतिशत 93, जबकि न्यूनतम ēतिशत 72 दर्ज किया गया। मानसून इस बार उत्तराखण्ड से जाने का नाम नही ले रहा है। पिछले दस दिन से प्रदेश में इसी तरह से बादल छाए हुए है। दूनवासी सुर्यदेव का दीदार करने को तरस गए है। कई दिन तक राजधानी में एक दिन छोड़कर बारिश भी हुई। जिससे तापमान में लगातार गिरावट आने लगी है। वैसे भी मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इसबार हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ेगी। इसका असर शुरूवार को देखने को मिला। सुबह से राजधानी में बादल छाए रहे।   कुछ स्थानों पर बारिश होने के कारण ठंड महसूस की गई। साथ ही सुबह से ठंडी हंवाए चल रही थी। जिसने लोगों को गर्म कपड़े निकालने को विवश कर दिया। 

चुनाव में सफलता को महिला कांग्रेस नेत्रियों को मिलेंगे टिप्स, महिला कांग्रेस की राष्टŖीय अध्यक्षा 20 को दून में 

देहरादून, 12 अक्टूबर (राजेन्द्र जोशी)। खाद्य सुरक्षा योजना व भूमि अध्यादेश जैसी उपलब्धियों के जरिये कांग्रेस आम जनता के बीच अपनी पहुंच बनाने की कोशिशों में जुट गयी है। लिहाजा कांग्रेसी नेताओं द्वारा लगातार कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया जा रहा है, ताकि वह केन्द्र सरकार की इन उपलब्धियों से जनता को अवगत करा सके। इसी कड़ी में महिला कांग्रेस की राष्टŖीय अध्यक्ष आगामी 20 अक्टूबर को दून का दौरा कर कांग्रेसी नेत्रियों को चुनाव में सफलता को आवश्यक दिशा-निर्देश देगी। केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल खाद्य सुरक्षा योजना व भूमि अध्यादेश के जरिये उत्तराखंड कांग्रेस आम जनता के बीच अपनी पहुंच बनाने की कोशिशों में पूरी तरह से जुट गयी है। आगामी चुनावों में इन उपलब्धियों का लाभ लेने के लिए कांग्रेस के आला नेताओं के द्वारा लगातार कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया जा रहा है, ताकि वह जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार कर सके। शायद यही वजह है कि उत्तराखंड कांग्रेस के द्वारा पूर्व में देहरादून व रूद्रपुर में इस बाबत कार्यशाला का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिये। इसी कड़ी में अब महिला कांग्रेस की राष्टŖीय अध्यक्षा श्रीमती शोभा ओझा दून का दौरा कर कांग्रेसी नेत्रियों को योजना के अलावा आगामी चुनावों में सफलता हासिल करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देगी। जानकारी के अनुसार महिला कांग्रेस की राष्टŖीय अध्यक्षा शोभा ओझा व उपाध्यक्ष श्रीमति बिन्दु कृष्णा आगामी 20 अक्टूबर को एक दिवसीय कार्यŲम के तहत दून पहुंचेगी, जहां वह प्रदेश महिला कांग्रेस की नेत्रियों के साथ विभिन्न मुद्दो पर विचार-विमर्श करेंगी। इस सम्बन्ध में महिला कांग्रेस अध्यक्षा सरोजनी कैंत्यूरा ने आज खबर से कहा कि महिला कांग्रेस की राष्टŖीय अध्यक्षा अपने एक दिवसीय कार्यŲम के तहत दून पहुंचेगी, जहां वह कांग्रेस मुख्यालय में संगठन की नेत्रियों के साथ आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगी। उन्होंने कहा कि राष्टŖीय अध्यक्षा के कार्यŲम को सफल बनाने के लिए महिला कांग्रेस की एक बैठक 15 अथवा 16 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। उन्हांेने दावा किया कि आगामी चुनावों में कांग्रेस को जनता अपना पूरा सहयोग देगी। 

धूमधाम से हुआ अष्टमी पूजन

देहरादून, 12 अक्टूबर (राजेन्द्र जोशी)। शनिवार को मां महागौरी की पूजा कर साčाकों ने मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना की। महाष्टमी पर आज घरों और मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गयी। माता का श्रृंगार कर हलवा, पूरी का भोग लगाया गया और देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया गया। आज मां दुर्गा की आठवीं शक्ति महागौरी का पूजन साčाकों ने हर्षोल्लास के साथ किया। मां गौरी क ममता की मूर्ति माना जाता है। जो अपने भक्तों को पुत्रों के समान प्रेम करती है। इनकी शक्ति अमोघ पफलदायिनी है। इनकी पूजा से पूर्वसंचित पाप भी विनष्ट हो जाते हैं। महागौरी की पूजा करने से साčाक सभी प्रकार से पवित्र और अक्षत पुण्यों का अčिाकारी हो जाता है। अष्टमी के दिन कन्या पूजन करना श्रेष्ठ माना जाता है। इससे महामाया भगवती प्रसन्नता से मनोरथ को पूर्ण करती है। शनिवार को शहर के सभी मंदिरों में माता की विशेष पूजा की गयी। बंगला साहित्य समिति भवन (बंगाली लाइब्रेरी) करनपुर ने 91वें शरदोत्सव में श्री दुर्गा मां पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। दुर्गादेवी की महाष्टमी पूजा की गयी। जिसके बाद पुष्पांजलि एवं प्रसाद वितरण किया गया। दोपहर के समय भोग, बलिदान एवं आरती की गयी। वहीं सर्वे चैक स्थित दुर्गा मंदिर, पंचायती मंदिर, श्याम सुंदर मंदिर, माता वैष्णों देवी गुफा टपकेश्वर मंदिर आदि में अष्टमी पूजन कर कन्याओं की पूजा की गयी। शनिवार को मंदिरों में सुबह से ही कन्या पूजन के लिए कन्याओं का तांता लगा हुआ था। इसके साथ ही घरों में भी व्रति यों ने कन्याओं की पूजा कर उन्हें प्रसाद व दक्षिणा दे कर अपने व्रत खोले। जहां श्रद्धालुओं को घरों में जिमाने के लिए कन्याएं नहीं मिली उन्होंने मंदिरों में जा कर कन्याओं को भोग लगाया।

फार्मासिस्टों की हड़ताल मरीजों पर पड़ रही भारी

देहरादून, 12 अक्टूबर (राजेन्द्र जोशी)। आम आदमी के लिए अपनी 26 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे राज्य कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार और हडताल मुसीबत बनी हुई है। बीते कल लैब टेक्नीशियनों द्वारा की गयी हडताल के कारण पूरे प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं की स्थिति खराब रही थी वहीं शनिवार को फार्मोसिस्टों की हडताल के कारण किसी भी सरकारी अस्पताल में मरीजों को दवा नही मिल पायी जिसके कारण दूर-दूर से आये मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। राज्य के एक लाख अस्सी हजार कर्मचारी अपनी 26 सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं तथा 16 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हडताल पर जाने की घोषण कर चुके हैं, इन कर्मचारियों द्वारा अभी सांकेतिक तौर पर कार्य बहिष्कार का Ųम जारी है। बीते कल लैब टेक्नीशियनों द्वारा हडताल पर रहने के कारण स्वास्थ्य परीक्षण से जुडी जांच सम्बन्धित सभी काम ठप गये थे वहीं आज फार्मोसिस्टों के हडताल पर होने के कारण अस्पतालों के दवा वितरण केंद्रांे पर ताले लटके रहे और मरीजों को दवाएं नहीं मिल सकीं। यहंा यह भी उल्लेखनीय है कि कल दशहरे की छुटटी के कारण भी अब इन मरीजों को कल भी दवांए उपलब्ध नहीं हो सकेंगी। हालांकि आज अस्पतालों की ओपीडी खुली रही डाक्टर भी बैठे और उन्होंने मरीजों को देखा भी लेकिन मरीजों को दवाएं नहीं मिल सकी। जिसकी वजह से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

कोई टिप्पणी नहीं: