भारत होगा 2030 तक दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 29 नवंबर 2013

भारत होगा 2030 तक दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था.

योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने कहा कि वर्ष 2030 तक भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था हो जाएगा। अहलूवालिया ने कहा कि वर्ष 2030 तक वैश्विक आर्थिक परिदृश्य काफी बदल चुका होगा। इस समय तक भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था हो जाएगी, जबकि चीन अमेरिका को पछाड़ कर दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और अमेरिका दूसरे पायदान पर होगा।

उन्होंने पश्चिम एशिया के संदर्भ में भारत के लिए तेल आपूर्ति सुनिश्चित बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि जैसे-जैसे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी तो तेल मांग भी बढे़गी ऐसे में इसकी आपूर्ति सुनिश्चित करना बड़ी जिम्मेदारी होगी। विश्व बैंक के वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार 1840 अरब डॉलर की भारतीय अर्थव्यवस्था को दुनिया की दसवीं बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा दिया गया है, जबकि 15,600 अरब डॉलर के साथ अमेरिकी अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी हुयी है।

कोई टिप्पणी नहीं: