उद्योग मंडलों ने झारखंड सरकार से जमशेदपुर में हवाईअड्डे के निर्माण के लिये टाटा स्टील को जमीन मुहैया कराने का अनुरोध किया है.
सिंहभूम चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री तथा आदित्यपुर लघु उद्योग संगठन ने रविवार को जमशेदपुर संयुक्त बैठक में जमीन उपलब्ध कराने में देरी को लेकर नाखुशी जाहिर की और जल्दी ही मुहिम शुरू करने का निर्णय किया.
टाटा स्टील ने जमशेदपुर से छह किलोमीटर दूर गामरिया में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के निर्माण का प्रस्ताव किया है. इसके लिये 600 एकड़ जमीन की जरूरत है. टाटा का निदेशक मंडल 800 करोड़ रुपये की लागत से हवाईअड्डे के निर्माण को मंजूरी दे चुका है.
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें