छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (09 नवम्बर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 9 नवंबर 2013

छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (09 नवम्बर)

स्क्रूटनी के पश्चात् 88 अभ्यर्थी शेष 

chhatarpur map
छतरपुर/09 नवंबर 2013/विधानसभा निर्वाचन 2013 के अंतर्गत 1 नवंबर से 8 नवंबर तक अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किये गये। इसके पश्चात् 9 नवंबर को प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की जांच हेतु स्क्रूटनी की गई। स्क्रूटनी उपरांतज जिले की सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 88 अभ्यर्थी शेष बचे हुये हैं। सोमवार, 11 नवंबर को अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लिये जा सकेंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में 19, चंदला में 7, राजनगर में 12, छतरपुर एवं बिजावर में 15-15 एवं मलहरा में 20 अभ्यर्थी स्क्रूटनी के पश्चात् शेष बचे हुये हैं।  

11 नवंबर को होगी नाम वापसी
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अभ्यर्थी 11 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी के बाद अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्ह आवंटित किये जायेंगे। विधानसभा निर्वाचन के लिये 25 नवंबर को प्रातः 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: