ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में अक्षम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 20 नवंबर 2013

ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में अक्षम

पटना में विश्राम फरमा रहे विधायक सत्यदेव कुश्वाहा कुर्था पहुंच गये हैं। हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिये। 

bihar police thana
कुर्था। अभी भी ग्रामीण क्षेत्र में सुशासन बाबू के स्वास्थ्य विभाग एक साथ काफी संख्या में आये मरीजों को भर्त्ती करके स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में अक्षम है। इस शासनकाल की कलई कुर्था अस्पताल में जाकर खुल गई। 

हुआ यह कि बंसी ओपी क्षेत्रान्तर्गत खंटागी में पूजा की गयी। इस अवसर पर सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। दाल,भात और सब्जी परोसा गया। आमंत्रित लोग भरपेट खाना खाएं। उसके बाद ‘प्रसाद’ वितरण किया गया। खाना और प्रसाद खाने वाले लोग इसके बाद बीमार पड़ने लगे। सभी लोगों को कुर्था अस्पताल में भेजा गया। यहां आलम यह था कि उनको रखने के लिए बेड और बिस्तर का अभाव हो गया। टेंट वालों के पास से दरी और चादर लाया गया। 

अभावग्रस्त कुर्था अस्पताल में मौके पर उपस्थित डाक्टर अशोक कुमार और डाक्टर प्रमोद कुमार ने चिकित्सा करने लगे। दवा का अभाव होने पर बाजार से दखा खरीदकर लाया गया। चिकित्सक और ए.एन.एम.स्टाफ सेवा कर रहे थे। इस बीच मरीजों की आवाजाही रूकने का नाम नहीं ले रहा था। देखते ही देखते 60 मरीज आ गये। इसमें 20 बच्चे शामिल हैं। 10 मरीजों की हालत चिन्ताजनक बतायी गयी।   
  
एकाएक काफी संख्या में मरीज आ जाने से स्वास्थ्य सेवा चरमरा गयी। इसके आलोक में चिकित्सकों की टीम बुलायी गयी। पटना में विश्राम फरमा रहे विधायक सत्यदेव कुश्वाहा कुर्था पहुंच गये हैं। हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिये। 



आलोक कुमार
बिहार 

कोई टिप्पणी नहीं: