डरबन टेस्ट के बाद संन्यास लेंगे कैलिस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


बुधवार, 25 दिसंबर 2013

डरबन टेस्ट के बाद संन्यास लेंगे कैलिस


jack kallis
दक्षिण अफ्रीका के सर्वकालिक महान हरफनमौला खिलाड़ी जैक्स कैलिस ने भारत के साथ 26 दिसम्बर से किंग्समीड मैदान पर होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के बाद टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया है। कैलिस ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि डरबन टेस्ट उनका अंतिम टेस्ट मैच होगा। कैलिस के मुताबिक वह एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 क्रिकेट में सक्रिय रहेंगे। कैलिस ने कहा कि वह 2015 विश्व कप में खेलने की इच्छा रखते हैं।

कैलिस ने दक्षिण अफ्रीका के लिए अब तक 165 टेस्ट मैचों में 13174 रन बनाए हैं। उनके नाम 44 शतक और 97 अर्धशतक हैं। कैलिस ने 32.53 के औसत से 292 विकेट भी लिए हैं। वह टेस्ट और एकदिवसीय मैचों में 10 हजार रन पूरे करने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: